Sunil Pal Health: सुनील पाल की बदली हुई सूरत देख फैंस हैरान, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ प्रीमियर पर दिखे काफी दुबले-पतले.

Ravi
4 Min Read

Sunil Pal Health: बॉलीवुड में इन दिनों कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके मुंबई प्रीमियर पर तगड़े सितारे जमा हुए थे। टाइगर श्रॉफ, अमीषा पटेल, सुनील शेट्टी, तब्बू, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, जॉनी लीवर, जाकिर खान, मनीष पॉल और यहां तक कि आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ पहुंचे थे। रेड कार्पेट पर ग्लैमर का माहौल था, सब सूट-बूट में चमक रहे थे। लेकिन इस चकाचौंध के बीच एक शख्स ऐसा था जिसे देखकर हर कोई चौंक गया – वो थे मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल!

सुनील पाल का बदला लुक: काफी पतले हो गए, फैंस बोले – क्या हो गया भाई?

सुनील पाल नीली शर्ट, काली पैंट, सिर पर टोपी और पैरों में चप्पल पहनकर पहुंचे हुए थे। पैपराजी के सामने पोज देते हुए मुस्कुरा रहे थे, लेकिन उनका चेहरा और बॉडी पहले से बहुत दुबली-पतली लग रही थी। अचानक इतना वजन कम होने से उन्हें देख हर कोई चौंक गया। उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अब लोग कमेंट कर रहे हैं – अरे सुनील भाई को क्या हुआ? इतने पतले कैसे हो गए?

sunil pal comedian

सोशल मीडिया पर तंज और चिंता: कोई बोला बीमारी, कोई संघर्ष।

एक X यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा कि बाकी कॉमेडियन्स करियर में आगे निकल गए, लेकिन सुनील पाल संघर्ष करते दिख रहे हैं। पुरानी बातें भी याद दिलाईं – सुनील ने कभी कपिल शर्मा और नए कॉमेडियन्स की आलोचना की थी। तो वही एक दूसरे यूजर्स ने सेहत पर चिंता जताई। कोई कह रहा है, “लगता है कोई बीमारी है, इतना वजन गिरना नॉर्मल नहीं।” तो कोई तंज कस रहा, “कुपोषित तो नहीं लग रहे? तरस आ रहा है।” एक ने लिखा, “ये वही सुनील पाल हैं जो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीते थे? यकीन नहीं होता ये देख कर!”

अब तक सुनील पाल की तरफ से कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है, लेकिन फैंस दुआ कर रहे हैं कि वो ठीक हों। इंडस्ट्री में संघर्ष तो सबका होता है, लेकिन सेहत सबसे जरूरी है भाई!

फिल्म की बात: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ बॉक्स ऑफिस पर कैसी चल रही?

कपिल शर्मा की ये फिल्म अनुकल्प गोस्वामी के डायरेक्शन में बनी है। कपिल शर्मा मुख्य रोल में हैं, उनके साथ आयशा खान, पारुल गुलाटी, त्रिधा चौधरी, वारिना हुसैन और मनजोत सिंह है। कहानी कॉमेडी से भरपूर है – एक आदमी गलतफहमियों में तीन शादियां कर बैठता है, चौथी की प्लानिंग! पहली फिल्म हिट थी, ये सीक्वल फैमिली के साथ देखने लायक है।

रिलीज 12 दिसंबर को हुई थी। पहले दिन करीब 1.85 करोड़, दूसरे दिन 2.50 करोड़, तीसरे दिन 1.67 करोड़ कमाए। कुल कलेक्शन अभी 6 करोड़ के आसपास है। वीकेंड में थोड़ी ग्रोथ दिखी, लेकिन कम्पटीशन ज्यादा है। उम्मीद है आगे और चलेगी।

ये भी पढ़े:-

सिर्फ 1299 रुपये में आई धांसू स्मार्टवॉच Lyne Lancer 19 Pro, बड़ी स्क्रीन और कॉलिंग फीचर के साथ मचा रही धूम!

Whatsapp New Features: वाट्सएप के नए अपडेट से आपकी चैटिंग और कॉलिंग हो जाएगी और भी मजेदार – मिस्ड कॉल पर वीडियो मैसेज से लेकर AI तक सब कुछ नया!

Share This Article
Follow:
मैं रवि हूँ, BuzzExpose पर न्यूज़ और इनफॉर्मेशन कंटेंट लिखता हूँ। मुझे ट्रेंडिंग खबरें, सोशल मीडिया अपडेट्स और लोगों से जुड़ी वास्तविक कहानियाँ शेयर करना पसंद है। मैं कोशिश करता हूँ कि हर खबर पढ़ने वाले को कुछ नया सिखने, समझने को मिले।
Leave a Comment