Gaurav Khanna YouTube Channel: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले तो सबने देखा ही होगा, जहां हमारे फेवरिट टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 50 लाख रुपये की इनामी राशि और ढेर सारी फैन फॉलोइंग के साथ घर से बाहर आने के बाद ज्यादातर सेलेब्स थोड़ा आराम करते हैं, लेकिन गौरव भाई ने तो कुछ अलग ही सोचा है। जी हां, बिग बॉस जीतने के महज कुछ दिनों बाद ही गौरव खन्ना ने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है। अब फैंस उनकी पर्सनल लाइफ, करियर की अनसुनी कहानियां और बिग बॉस के अंदर की मजेदार बातें सीधे उनकी जुबानी सुन सकेंगे।
Gaurav Khanna YouTube Channel Launch: क्यों लिया गौरव ने यूट्यूब चैनल शुरू करने का फैसला?
गौरव खन्ना तो पहले से ही ‘अनुपमा’ जैसे सुपरहिट शो में अनुज कपाड़िया का रोल करके घर-घर में फेमस हैं। लेकिन बिग बॉस 19 ने उन्हें एक नया फैन बेस दिया। उनके पहले यूट्यूब वीडियो में गौरव ने खुद बताया कि फैंस बार-बार सोशल मीडिया पर कहते थे –भाई, ज्यादा एक्टिव हो जाओ, अपनी लाइफ की झलक दिखाओ। बस, इसी प्यार की वजह से गौरव ने डिजिटल दुनिया में कदम रखा। वे बोले, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि ये मेरा पहला यूट्यूब वीडियो है। फैंस की वजह से आज मैं यहां हूं।
वीडियो में गौरव ने अपनी एजुकेशन से लेकर प्रोफेशनल जर्नी तक सब कुछ शेयर किया। कानपुर के इस लड़के ने कैसे टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाया, ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ जीता और फिर बिग बॉस की ट्रॉफी उठाई – सबकी डिटेल्स दी। लेकिन सबसे मजेदार हिस्सा था बिग बॉस हाउस के अंदर बिताए उन महीनों की बातें।

बिग बॉस का सफर रहा गौरव के लिए यादगार और सबक देने वाला
गौरव ने बताया कि वे घर में वो वैल्यूज लेकर गए जो उनके परिवार ने सिखाईं। वे बोले, मेरे लिए विनर वो नहीं जो सिर्फ ट्रॉफी जीत ले, बल्कि वो जो अपनी गलतियां न दोहराए। जो कुछ ऐसा न करे कि उसका अपना परिवार टीवी पर देखकर शर्मिंदा हो।” लोग कहते हैं बिग बॉस में लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौज और बॉडी शेमिंग होती है, लेकिन गौरव ने खुद से वादा किया था – मैं गाली नहीं दूंगा, किसी की बॉडी शेमिंग नहीं करूंगा और अपना गेम अपने तरीके से खेलूंगा। और देखो भाई, यही शांत और सम्मानजनक गेम उन्हें विनर बना गया। ये सफर उनके लिए सच में मजेदार और लाइफ चेंजिंग रहा।
प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी को क्यों दिया खास थैंक्यू?
बिग बॉस हाउस में गौरव की सबसे मजबूत दोस्ती प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी से बनी। ये दोनों उनके ‘छोटे भाई’ जैसे हैं। गौरव ने वीडियो में दिल से कहा, प्रणीत और मृदुल ने मुझे बिठाकर समझाया कि सोशल मीडिया पर आना बहुत जरूरी है। मुझे इस दुनिया के बारे में कुछ पता नहीं था। ये चैनल आप दोनों को डेडिकेट है। मैंने वादा किया था ना! आप दोनों इस फील्ड के सीनियर हो, अगर गलती हो जाए तो माफ करना। लाइव आना भी नहीं आता मुझे। कितना प्यारा बॉन्ड है ना इनका? हाउस में भी ये तीनों मिलकर कितना मस्ती करते थे, और अब बाहर भी साथ हैं।
सलमान खान को भी नहीं भूले गौरव
बिग बॉस के होस्ट सलमान खान के बारे में बात करते हुए गौरव की आंखें भर आईं। वे बोले, सलमान सर का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। मैं बिग बॉस उन्हीं की वजह से किया, उनका बहुत बड़ा फैन हूं। लोग सोचते हैं वीकेंड का वार पर वे डांटते हैं, लेकिन असल में वे समझदारी से गाइड करते हैं ताकि आप अपना गेम बेहतर कर सको। मैं समझ गया था कि सर मुझसे क्या बदलाव चाहते हैं। सलमान खान की गाइडेंस ने गौरव के गेम को सच में शेप दिया।
फैंस और इंडस्ट्री को दिल से थैंक्यू, पछतावा भी शेयर किया
वीडियो के अंत में गौरव ने फैंस को खास थैंक्यू कहा – आप लोग न होते तो ये जर्नी इतनी शानदार नहीं होती। बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों ने मेरा साथ दिया, सबको थैंक्यू।” साथ ही एक पर्सनल बात भी शेयर की, मेरा सबसे बड़ा पछतावा है कि मैं लोगों पर जल्दी भरोसा कर लेता हूं और उन्हें हल्के में ले लेता हूं। हाउस में भी ये हुआ, अब इस पर काम कर रहा हूं।
ये भी पढ़े:-
