Mobile recharge price hike 2026: अगर आप भी हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराते वक्त सोचते हैं कि, अरे यार, ये तो पहले से महंगा हो गया है, तो अब एक और बुरी खबर सुन लो। नए साल 2026 में फिर से रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ने वाले हैं। जी हां, गांव हो या शहर, हर कोई मोबाइल पर निर्भर है – कॉलिंग, इंटरनेट, 5G स्पीड सबके लिए। लेकिन अब जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी।
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) जैसी बड़ी कंपनियां अपने प्लान्स के रेट 16 से 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। ये बढ़ोतरी अप्रैल-जून 2026 के बीच हो सकती है। चलो, विस्तार से समझते हैं कि ये बदलाव कब आएगा, कितना महंगा पड़ेगा और आपकी जेब पर कितना बोझ डालेगा।
रिचार्ज के दाम कब बढ़ेंगे?
दोस्तों, ये कोई अफवाह नहीं है। मॉर्गन स्टेनली की ताजा रिपोर्ट कहती है कि फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2026 के बीच ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ हाइक कर सकती हैं। पहले अनुमान था कि 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी मिड-2026 में होगी, लेकिन अब लग रहा है कि ये पहले और ज्यादा होगी।
ये बदलाव प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों प्लान्स पर लागू होगा। चाहे आप 4G यूज करते हों या 5G की स्पीड एंजॉय करते हों, सब पर असर पड़ेगा। कंपनियां पहले से ही सस्ते प्लान हटा रही हैं या OTT बेनिफिट्स महंगे प्लान में शिफ्ट कर रही हैं, ताकि लोग ज्यादा पैसे वाले ऑप्शन चुनें।
कितनी बढ़ोतरी होगी और आपकी जेब पर कितना असर?
मॉर्गन स्टेनली की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में मोबाइल प्लान्स के दामों में 16 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। इससे जो प्लान आज आपको 300 से 350 रुपये में मिल रहा है, वो 50 से 70 रुपये महंगा हो जाएगा। मिसाल के तौर पर, अगर आप हर महीने एक सामान्य डेली डेटा वाला प्लान लेते हैं, जो अभी 300-350 रुपये का पड़ता है, तो बढ़ोतरी के बाद वही प्लान 350 से 420 रुपये तक पहुंच सकता है। महीने में 50-70 रुपये ज्यादा खर्च का मतलब है कि साल भर में 600 से 800 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
और अगर परिवार में 3-4 सिम हैं, तो हिसाब लगा लीजिए कि कितना ज्यादा खर्च बढ़ जाएगा। ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि टेलीकॉम कंपनियां 5G नेटवर्क पर भारी निवेश कर रही हैं और अपना एवरेज रेवेन्यू पर यूजर यानी ARPU बढ़ाना चाहती हैं। पिछले कुछ सालों में 2019, 2021 और 2024 में भी ऐसे ही दाम बढ़े थे, और हर बार आम यूजर्स की जेब पर असर पड़ा है।

जियो यूजर्स को कितना झटका लगेगा?
जियो वाले भाइयों-बहनों, अगर आप जियो के फैन हैं तो थोड़ा तैयार रहिए क्योंकि प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों प्लान महंगे हो सकते हैं। अभी जो 28 दिनों वाला 1.5GB डेली डेटा प्लान करीब 299 रुपये का है, वो बढ़कर 347 से 359 रुपये तक पहुंच सकता है। इसी तरह अनलिमिटेड 5G वाला 28 दिनों का प्लान, जो 349 रुपये का है, वो 405 से 419 रुपये तक हो जाएगा। जियो की स्पीड और कवरेज तो अच्छी है, लेकिन अब इसके लिए थोड़े और पैसे देने पड़ेंगे।
एयरटेल के प्लान कितने महंगे होंगे?
एयरटेल यूजर्स भी टेंशन मत लीजिए, क्योंकि असर तो सब पर ही पड़ेगा। रिपोर्ट कहती है कि पिछले हाइक्स में एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ था। अभी 28 दिनों का अनलिमिटेड 5G प्लान 349 रुपये का है, जो बढ़कर 405 से 419 रुपये तक पहुंच सकता है। पोस्टपेड में 50GB डेटा वाला प्लान, जो 449 रुपये का है, वो 520 से 540 रुपये तक हो जाएगा। एयरटेल की नेटवर्क क्वालिटी अच्छी मानी जाती है.
Vi (वोडाफोन-आइडिया) यूजर्स पर क्या असर?
Vi वाले पहले से ही थोड़े संघर्ष में हैं, लेकिन उनके यूजर्स को भी अच्छा खासा झटका लग सकता है। 28 दिनों वाला 1GB डेली 5G प्लान, जो अभी 340 रुपये का है, वो बढ़कर 394 से 408 रुपये तक हो सकता है। 56 दिनों वाला 2GB डेली प्लान 579 रुपये से 670 से 695 रुपये तक पहुंच जाएगा। पोस्टपेड में 50GB प्लान 452 रुपये से बढ़कर 525 से 545 रुपये हो सकता है। Vi की सर्विस कुछ इलाकों में ठीक-ठाक है, लेकिन अगर दाम इतने ज्यादा बढ़े तो सब्सक्राइबर्स और कम हो सकते हैं।
ये भी पढ़े:-
