Instagram 5 Hashtags Limit: इंस्टाग्राम पर बड़ा बदलाव,अब रील्स और पोस्ट में सिर्फ 5 हैशटैग ही लगा सकेंगे, जानिए क्या फायदा होगा आपको!

Ravi
6 Min Read

Instagram 5 Hashtags Limit: अगर आप इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते हैं या फोटो पोस्ट करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। मेटा की कंपनी इंस्टाग्राम ने दिसंबर 2025 में एक नया नियम लागू कर दिया है। अब आप अपनी पोस्ट या रील्स में पहले जैसे 30 हैशटैग नहीं लगा पाएंगे। हां, सिर्फ 5 हैशटैग ही लगा पाएंगे, ये बदलाव धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंच रहा है। कई लोग तो पहले से ही इसे महसूस कर रहे हैं।

पहले क्या होता था और अब क्या बदला?

इंस्टाग्राम पर हैशटैग का इस्तेमाल 2011 से चल रहा है। पहले लोग सोचते थे कि जितने ज्यादा हैशटैग लगाओगे, उतनी ही ज्यादा रीच मिलेगी। इसलिए पोस्ट के नीचे बहुत से टैग्स लिख देते थे। लेकिन अब इंस्टाग्राम ने साफ कर दिया है की बस अब 5 हैशटैग काफी हैं। ज्यादा लगाने से कोई फायदा नहीं, बल्कि उल्टा आपका नुकसान हो सकता है।

इंस्टाग्राम के बॉस एडम मोसेरी ने खुद कहा है कि हैशटैग अब रीच बढ़ाने का मुख्य फैकटर नहीं रहे। वो सिर्फ सर्च में मदद करते हैं, लेकिन पोस्ट को एक्सप्लोर पेज पर पहुंचाने या ज्यादा लोगों तक दिखाने में बड़ा रोल नहीं निभाते। अब एल्गोरिदम AI पर ज्यादा निर्भर है, जो आपकी कंटेंट की क्वालिटी, कैप्शन और विजुअल्स देखकर फैसला करता है की किस पोस्ट को आगे बढ़ाना है ताकि सही ऑडियंस तक पहुंच सके।

ये नियम क्यों लाया गया? आखिर क्या है वजह ?

इंस्टाग्राम ने हैशटैग की संख्या सिर्फ 5 तक सीमित करने का फैसला मुख्य तौर पर स्पैम और गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए लिया है। पहले कई क्रिएटर्स बिना सोचे-समझे दर्जनों हैशटैग लगा देते थे, सिर्फ इसलिए कि पोस्ट वायरल हो जाए। इससे एल्गोरिदम को समझने में काफी दिक्कत होती थी कि ये कंटेंट असल में किस कैटेगरी का है।

नतीजा ये होता था कि अच्छी और क्वालिटी वाली पोस्ट दब जाती थीं, जबकि स्पैम वाली कंटेंट ज्यादा दिखने लगता था। अब कम हैशटैग लगाने से आपकी पोस्ट उन लोगों तक ज्यादा सटीक तरीके से पहुंचेगी जो सचमुच उस टॉपिक में दिलचस्पी रखते हैं। साथ ही प्लेटफॉर्म पर स्पैम कम होगा और सब कुछ साफ-सुथरा और बेहतर लगेगा। क्रिएटर्स को भी अब सोच-समझकर हैशटैग चुनने पड़ेंगे, जो लंबे समय में अच्छी आदत बनेगी और कंटेंट की क्वालिटी भी बढ़ेगी। इसी वजह से ये नया नियम लाया गया है।

जेनेरिक हैशटैग से अब कोई फायदा नहीं!

अब वो पुराने समय के टैग्स, जैसे आम और जेनेरिक हैशटैग अब बिल्कुल बेकार हो गए हैं। इंस्टाग्राम ने साफ चेतावनी दी है कि इनसे आपकी पोस्ट एक्सप्लोर फीड में पहुंचने में कोई मदद नहीं मिलने वाला है, बल्कि उल्टा आपकी रीच को नुकसान भी पहुंच सकता है। वजह बिलकुल साफ है, ये हैशटैग इतने ज्यादा इस्तेमाल होते हैं कि इनमें अच्छा कंटेंट ढूंढना ही मुश्किल हो जाता है।

अब बेहतर तरीका ये है कि अपने कंटेंट से पूरी तरह मैच करने वाले सटीक हैशटैग चुनें। उदाहरण के लिए, अगर आप ब्यूटी रील्स बनाते हैं तो MakeupTips, IndianBeauty, SkincareRoutine या DesiMakeup जैसे टैग लगाएं। ट्रैवल कंटेंट है तो IndiaTravel, HillStation, BudgetTravel आजमाएं। और फूड लवर्स के लिए DesiFood, StreetFoodIndia, HomemadeRecipes परफेक्ट रहेंगे। इससे सही ऑडियंस तक पहुंचना आसान हो जाएगा, और एंगेजमेंट भी बढ़ेगा, मतलब की ज्यादा लाइक्स, कमेंट्स और शेयर्स आएंगे।

Image Source Canva.

क्रिएटर्स के लिए टिप्स: अब रीच कैसे बढ़ाएं?

इस बदलाव से आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं, बल्कि ये आपके फायदे के लिए ही बदलाव किये गए है। अब असली फोकस कंटेंट की क्वालिटी पर करें। ऐसी रील्स या पोस्ट बनाएं जो लोग सच में देखना और एंजॉय करना चाहें। कैप्शन में नेचुरल तरीके से कीवर्ड्स डालें, हैशटैग की बजाय असली शब्दों का इस्तेमाल करें।

सिर्फ 5 हैशटैग चुनें जो आपके कंटेंट से बिल्कुल मैच करें। ऑडियंस से कनेक्ट रहें , कमेंट्स का रिप्लाई दें स्टोरीज regularly पोस्ट करें। रील्स में अच्छा ऑडियो ट्रैक और आकर्षक विजुअल्स यूज करें। इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी खुद कहते हैं कि “क्वालिटी ओवर क्वांटिटी” यानी कम लेकिन सटीक हैशटैग से ज्यादा फायदा होता है। कई क्रिएटर्स जो पहले से ऐसा कर रहे हैं, उनकी रीच पहले से कहीं बेहतर हो चुकी है। तो आज से ही ट्राई करें, फर्क खुद महसूस होगा।

और पढ़े:-

Redmi Note 15 5G का इंडिया प्राइस लीक हो गया! लॉन्च से पहले जानें पूरी डिटेल्स, स्पेक्स और फीचर्स.

Instagram 531 Rule: इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने का सीक्रेट, 5-3-1 रूल क्या है और ये कैसे काम करता है?

Share This Article
Follow:
मैं रवि हूँ, BuzzExpose पर न्यूज़ और इनफॉर्मेशन कंटेंट लिखता हूँ। मुझे ट्रेंडिंग खबरें, सोशल मीडिया अपडेट्स और लोगों से जुड़ी वास्तविक कहानियाँ शेयर करना पसंद है। मैं कोशिश करता हूँ कि हर खबर पढ़ने वाले को कुछ नया सिखने, समझने को मिले।
Leave a Comment