Border 2 Release Date: अगर आप भी बॉलीवुड की पैट्रियॉटिक फिल्मों के दीवाने हैं, तो ये खबर आपके लिए है। 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही थिएटर्स में दस्तक देने वाला है। सनी देओल की दमदार आवाज में “संदेशे आते हैं” गाना आज भी लोगों के दिलों में देशभक्ति की आग जला देता है, और अब इसका नया वर्जन ‘घर कब आओगे’ रिलीज़ हो चुका है। आइए जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ डेट, कास्ट, लेटेस्ट अपडेट्स और वो सब कुछ जो आपको जानना चाहिए। ये फिल्म न सिर्फ एक्शन से भरपूर है, बल्कि हमारे जवानों की कुर्बानी को सलाम करती है।
- Border 2 की कहानी और बैकग्राउंड: 1971 की जंग पर आधारित पैट्रियॉटिक ड्रामा
- Border 2 Release Date: कब आएगी फिल्म?
- Border 2 Cast: सनी देओल से लेकर वरुण धवन तक, स्टार्स की फौज
- Border 2 Teaser और Songs: ‘घर कब आओगे’ ने दिल जीता
- Border 2 Updates: शूटिंग से लेकर प्रमोशन्स तक
- Border 2 Box Office Prediction: क्या बनेगी ब्लॉकबस्टर?
- आखिर में: तैयार हो जाइए Border 2 के लिए!
Border 2 की कहानी और बैकग्राउंड: 1971 की जंग पर आधारित पैट्रियॉटिक ड्रामा
‘बॉर्डर 2’ 1997 की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीधा सीक्वल है, जो 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग पर बेस्ड है। ओरिजिनल फिल्म में लोंगेवाला की लड़ाई दिखाई गई थी, जहां हमारे बहादुर सैनिकों ने दुश्मन को धूल चटा दी थी। अब सीक्वल में भी वही देशभक्ति का जज्बा दिखाया गया है, लेकिन नए ट्विस्ट के साथ। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं, और प्रोड्यूसर जेपी दत्ता की टीम ने इसे और भी ग्रैंड बना दिया है।
फिल्म की शूटिंग की बात करे तो, राजस्थान के जैसलमेर, लोंगेवाला और तनोट जैसे असली लोकेशन्स पर शूट हुई है। वहां के रेगिस्तान, बॉर्डर पोस्ट पर शूट किया गया है। सनी देओल ने खुद ही कहा है कि ये फिल्म उनके पापा धर्मेंद्र की 1964 की फिल्म ‘हकीकत’ से इंस्पायर्ड है, जो कारगिल जंग पर थी। ऐसे में ये फिल्म न सिर्फ एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाली है।
Border 2 Release Date: कब आएगी फिल्म?
‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ डेट 23 जनवरी 2026 है, जो रिपब्लिक डे वीकेंड पर पड़ रही है। यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर थिएटर्स में तिरंगा लहराएगा, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है।ये डेट स्पेशल इसलिए चुनी गई क्योंकि फिल्म देशभक्ति से जुड़ी है, और 26 जनवरी के आसपास का टाइम परफेक्ट है।
Border 2 Cast: सनी देओल से लेकर वरुण धवन तक, स्टार्स की फौज
फिल्म की कास्ट देखकर ही एक्साइटमेंट डबल हो जाती है। सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, जो ओरिजिनल फिल्म की तरह ही दमदार परफॉर्मेंस देंगे। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी (सुनील शेट्टी के बेटे) जैसे युवा स्टार्स हैं। फीमेल लीड में मोना सिंह और सोनम बाजवा नजर आएंगी।अहान शेट्टी की ये डेब्यू फिल्म नहीं है, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ में उनका रोल काफी इम्पोर्टेन्ट है.
वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर के कहा कि शूटिंग के दौरान राजस्थान की गर्मी में कितनी मेहनत की। ये स्टार कास्ट मिक्स पुराने और नए स्टार्स का है, जो हर उम्र के ऑडियंस को अट्रैक्ट करेगा।
Border 2 Teaser और Songs: ‘घर कब आओगे’ ने दिल जीता
फिल्म का टीज़र पहले ही रिलीज़ हो चुका है, जो यूट्यूब पर मिलियंस व्यूज बटोर रहा है। लेकिन सबसे बड़ा अपडेट है पहला गाना ‘घर कब आओगे’, रिलीज हो चूका है। ये ओरिजिनल ‘संदेशे आते हैं’ का रीक्रिएटेड वर्जन है, लेकिन एक नया ट्विस्ट के साथ। गाने को सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने गाया है। म्यूजिक कंपोजर विशाल-शेखर हैं, और लिरिक्स इरशाद कामिल के।
गाने का लॉन्च इवेंट जैसलमेर के लोंगेवाला-तनोट बॉर्डर पर हुआ, जहां असली जवान मौजूद थे। सनी देओल ने इमोशनल स्पीच दी और बताया कि कैसे उनके पापा की फिल्म ने उन्हें ये रास्ता दिखाया। इवेंट में फैंस ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। अगर आपने नहीं सुना, तो फौरन यूट्यूब पर सर्च करें “Border 2 Ghar Kab Aaoge song”। ये गाना न सिर्फ फिल्म का हाइलाइट है, बल्कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर लोग इंस्टाग्राम रील्स पर लोग इसे शेयर कर रहे हैं।

Border 2 Updates: शूटिंग से लेकर प्रमोशन्स तक
फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही पूरी हो गई थी, और अब प्रमोशन्स करने पर जोर दिया जा रहा हैं। जिसमें टीम ने राजस्थान के लोकल आर्टिस्ट्स को भी शामिल किया, जो फिल्म को और भी रियल बनाता है। लेटेस्ट अपडेट ये है कि फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज़ हो सकता है, शायद 10-15 जनवरी तक। प्रोडक्शन टीम ने कहा कि ये भारत की सबसे बड़ी वार फिल्म होगी, जिसमें रियल आर्मी इक्विपमेंट इस्तेमाल हुए हैं।
Border 2 Box Office Prediction: क्या बनेगी ब्लॉकबस्टर?
‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ पर सबकी नजरें हैं। ओरिजिनल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और लोगो ने फिम्ल और इसके सभी गानों को काफी पसंद किये थे और आज भी बॉर्डर के गाने पसंद करते है, और अब सीक्वल में स्टार पावर ज्यादा है। एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि ओपनिंग डे पर 50 करोड़ से ऊपर कलेक्शन हो सकता है, खासकर रिपब्लिक डे पर। लेकिन असली टेस्ट तो ऑडियंस का होगा।
आखिर में: तैयार हो जाइए Border 2 के लिए!
दोस्तों, ‘बॉर्डर 2’ न सिर्फ एक फिल्म है, बल्कि हमारे जवानों को ट्रिब्यूट है। 23 जनवरी 2026 को थिएटर में जाकर इसे देखने की प्लानिंग कर सकते है, और ‘घर कब आओगे’ गाना सुनकर देशभक्ति जरूर महसूस करेंगे। अगर आपने भी ओरिजिनल ‘बॉर्डर’ देखी है, तो ये सीक्वल आपको पुरानी यादें ताजा कर देगा। कमेंट्स में बताएं, आप कितने एक्साइटेड हैं इस फिल्म को लेकर।
इसको भी पढ़े:-
