Poco M8 5G Launch Date: मिड-रेंज में तहलका मचाने आ रहा नया 5G फोन, Android 15 और दमदार फीचर्स के साथ!

Ravi
5 Min Read
Poco M8 5G.

Poco M8 5G Launch Date: अगर आप एक किफायती लेकिन पावरफुल 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Poco का नया फोन Poco M8 5G आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर ऐलान कर दिया है कि ये फोन 8 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च के बाद ये Flipkart पर एक्सक्लूसिवली बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। मिड-रेंज सेगमेंट में ये फोन काफी हलचल मचा सकता है, क्योंकि इसके फीचर्स देखकर तो लग रहा है कि ये बजट वाले यूजर्स की पहली पसंद बन सकता है। चलिए, विस्तार से जानते हैं कि इसमें क्या-क्या खास है।

शानदार डिस्प्ले जो देखते ही पसंद आएगा

Poco M8 5G में आपको मिलेगी 6.77 इंच की बड़ी फुल HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले। ये स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी, मतलब स्क्रॉलिंग हो या गेमिंग, सब कुछ सुपर स्मूद चलेगा। बाहर तेज धूप में भी फोन इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं आने वाला, क्योंकि इसकी पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक जाती है। कलर्स भी जबरदस्त होंगे DCI-P3 सपोर्ट की वजह से। और सबसे मजेदार फीचर – Wet Touch 2.0 बारिश में या गीले हाथों से भी फोन आराम से चल जाएगा।

परफॉर्मेंस जो रोजमर्रा के काम को आसान बनाएगी

अंदर की बात करें तो फोन में लगा है Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर। कंपनी का दावा है कि AnTuTu बेंचमार्क पर ये 8.25 लाख से ज्यादा स्कोर करता है, जो पिछले Poco M7 5G से काफी बेहतर है। मल्टीटास्किंग के लिए 16GB तक RAM (8GB फिजिकल + 8GB वर्चुअल) मिलेगी। मतलब कई ऐप्स एक साथ खोलो, BGMI या Free Fire जैसे गेम्स खेलने पर कोई हैंग या लैग नहीं आएगा। अगर आप रील्स बनाते हैं या गेमिंग करते हैं, तो ये फोन बिल्कुल अच्छा हो सकता है। आपके ये सभी काम आसानी से कर सकता है।

Poco M8 5G specifications

नया Android 15 और लंबे समय तक अपडेट्स

सबसे बड़ी खुशखबरी तो ये है कि Poco M8 5G में HyperOS 2 आएगा, जो Android 15 पर बेस्ड होने वाला है। कंपनी के तरफ से ये वादा किया गया है कि फोन को 4 साल तक बड़े Android अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे। यानी आपका फोन लंबे समय तक नया-नया रहेगा, कोई टेंशन नहीं, आगे चलकर Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 भी मिल सकता है। बजट फोन में इतना लंबा सपोर्ट मिलना तो जैसे लॉटरी लगने जैसा ही है।

कैमरा और डिजाइन जो इंस्टा पर धूम मचाएगा

कैमरे की बात करें तो बैक में 50MP AI वाला मुख्य कैमरा होगा। कैमरा मॉड्यूल स्क्वायर शेप का है, जिसमें दो सेंसर और LED फ्लैश लगे हैं। सेल्फी और रील्स के लिए अच्छी क्वालिटी की फोटोज आएंगी। डिजाइन में फोन सिर्फ 7.35mm पतला और वजन मात्र 178 ग्राम का है, हाथ में पकड़ने पर हल्का और प्रीमियम फील आएगा। ऊपर से IP66 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस प्लस MIL-STD-810 सर्टिफिकेशन मिलता है, यानी रोज की धूल-मिट्टी, बारिश या गिरने से कोई समस्या नहीं आएगा, ड्यूरेबिलिटी के मामले में ये फोन अपने सेगमेंट का किंग बन सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

हालांकि कंपनी ने बैटरी की पूरी डिटेल नहीं बताई, लेकिन लीक के मुताबिक 5,520mAh की बड़ी बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। जिससे ये फोन पूरे दिन आराम से चलेगा, और जल्दी चार्ज भी हो जाएगा।

Poco M8 5G leaks
Image Source Social Media X (Twitter)

कीमत और उपलब्धता

फिलहाल कीमत का अभी तक ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मिड-रेंज फोन होने की वजह से ये 15,000 रुपये के आसपास शुरू हो सकता है। ये फोन भी पिछले मॉडल की तरह किफायती रहेगा, ताकि हर कोई खरीद सके। लॉन्च के दिन Flipkart पर सभी डिटेल्स क्लियर हो जाएंगी। अगर आप बजट 5G फोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो 8 जनवरी तक का इंतजार कीजिए, उस दिन सभी कुछ क्लियर हो जायेगा।

नोट :- ये जानकारी लीक्स के आधार पर, सही कीमत और स्पेस्फिकेशन तो 8 जनवरी को ही पता चलेगा।

इसे भी पढ़े:-

सिर्फ 1299 रुपये में आई धांसू स्मार्टवॉच Lyne Lancer 19 Pro, बड़ी स्क्रीन और कॉलिंग फीचर के साथ मचा रही धूम!

Tech Tips:फोन-लैपटॉप को हफ्ते में एक बार रीस्टार्ट क्यों करना चाहिए? ये छोटी आदत नहीं डाली तो बाद में पछताओगे!

Share This Article
Follow:
मैं रवि हूँ, BuzzExpose पर न्यूज़ और इनफॉर्मेशन कंटेंट लिखता हूँ। मुझे ट्रेंडिंग खबरें, सोशल मीडिया अपडेट्स और लोगों से जुड़ी वास्तविक कहानियाँ शेयर करना पसंद है। मैं कोशिश करता हूँ कि हर खबर पढ़ने वाले को कुछ नया सिखने, समझने को मिले।
Leave a Comment