Honor Power 2 Launch: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो रोज़ चार्जर ढूंढते फिरते हैं और फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाने से परेशान रहते हैं, तो ये खबर आपके लिए हो सकती है. चाइनीज कंपनी Honor ने चीन में अपना नया धांसू स्मार्टफोन Honor Power 2 लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी है इसकी 10,080mAh की मॉन्स्टर बैटरी।
ये आज के समय में किसी भी स्मार्टफोन की सबसे बड़ी बैटरी है, जो कई दिनों तक बैकअप दे सकती है। कंपनी का दावा है कि ये फोन लगातार 20 घंटे से ज्यादा इस्तेमाल करने पर भी नहीं थकेगा। वीडियो देखने में 26 घंटे, नेविगेशन में 17 घंटे या गेमिंग में 14 घंटे तक साथ निभाएगा। बाहर घूमने वालो के लिए तो ये परफेक्ट है. ट्रिप पर चार्जर भूल भी जाओ तो भी कोई टेंशन की बात नहीं है।
Honor Power 2 की कीमत और उपलब्धता
चीन में इस फोन की शुरुआती कीमत रखी गई है CNY 2,699 (लगभग 35,000 रुपये भारतीय करेंसी में) 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए। टॉप मॉडल 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत CNY 2,999 (करीब 39,000 रुपये) है। यह फोन तीन शानदार कलर ऑप्शन्स में आता है – फैंटम ब्लैक, स्नोफील्ड व्हाइट और राइजिंग सन ऑरेंज (ये ऑरेंज कलर तो बिल्कुल प्रीमियम लगता है, जैसे सूर्योदय की तरह चमकदार)। चीन में 9 जनवरी से Honor की ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री शुरू हो जाएगी। भारत में कब आएगा, अभी इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है जल्द ही ग्लोबल मार्केट में भी आएगा।
Honor Power 2 डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी: पतला लेकिन पावरफुल
इस फोन को देखकर लगता है कि Honor ने डिजाइन में काफी मेहनत की है। सिर्फ 7.98mm पतला और वजन मात्र 216 ग्राम हैं – इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल काफी स्टाइलिश दिख रहा है, जो कुछ हद तक आईफोन जैसा लगता है, लेकिन इसका अपना अलग स्वैग है। फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग है, मतलब धूल-पानी से पूरी तरह सुरक्षित है। हाई प्रेशर वॉटर जेट या गर्म पानी में भी डूबो दो, कुछ नहीं बिगड़ेगा। बारिश में फोन इस्तेमाल करना हो या एडवेंचर ट्रिप पर ले जाना हो, ये फोन चलता रहेगा।
Honor Power 2 Display: बड़ी स्क्रीन, शानदार विजुअल्स
Honor Power 2 में 6.79 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, रेजोल्यूशन 1200×2640 पिक्सल (1.5K) और 120Hz रिफ्रेश रेट। जिससे बाहर धूप में भी क्लियर दिखेगी क्योंकि इसका पीक ब्राइटनेस 8000 निट्स तक जाता है. आप HDR कंटेंट देखो या गेम खेलो, कलर्स बेहद वाइब्रेंट आएंगे। 3840Hz PWM डिमिंग है, जो आंखों को थोड़ा कम थकाती है। वही इसके फ्रंट पर 16MP सेल्फी कैमरा है, जो अच्छी फोटोज क्लिक करने का काम करेगा।
Honor Power 2 Performance: स्पीड और पावर का कमाल
इस फोन में पहली बार इस्तेमाल हुआ MediaTek Dimensity 8500 Elite प्रोसेसर, जो की काफी पावरफुल है। इसका AnTuTu पर 24 लाख से ज्यादा स्कोर। 12GB LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ मल्टीटास्किंग हो या हैवी गेमिंग, सब स्मूथ चलेगा। इसका सॉफ्टवेयर है Android 16 बेस्ड MagicOS 10 जो की नया है और फीचर्स से भरपूर है। इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 6, NFC सब कुछ है, जो आपको चाहिए।

Honor Power 2 Camera: अच्छी फोटोग्राफी के लिए काफी
इसके रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, 50MP मेन कैमरा OIS के साथ (स्थिर फोटोज और वीडियो के लिए ) और 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा। नाइट मोड, AI फीचर्स, टाइम लैप्स जैसे ऑप्शन्स हैं। रोज़मर्रा की फोटोज के लिए ये काफी अच्छा है, खासकर इस प्राइस रेंज में।
Honor Power 2 Battery And Charger
इसका सबसे मजेदार पार्ट है, 10,080mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। कंपनी का कहना है कि ये 6 साल तक अच्छा परफॉर्म करेगी। 80W फास्ट चार्जिंग से जल्दी फुल हो जाती है, और इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग भी है – मतलब दूसरों के फोन या ईयरबड्स चार्ज कर सकते है, बाहर घूमते वक्त पावर बैंक की जरूरत नहीं पड़ने वाला।
दोस्तों, Honor Power 2 उन लोगों के लिए बेस्ट है जो लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं – ट्रैवलर, गेमर्स या जो दिन भर फोन पर रहते हैं। प्राइस भी काफी कंपिटीटिव है। अगर भारत में लॉन्च होता है तो 35-40 हजार के रेंज में मिल सकता है।
इसे भी पढ़े:-
