Oppo A6 Pro 5G launch:ओप्पो ने भारत में Oppo A6 Pro 5G को लॉच कर दिया है, जो एक एक मिड-रेंज फोन है, जो अपनी मोटी बैटरी और तेज चार्जिंग के लिए काफी तारीफे बटोर रहा है। कंपनी के तरफ से दावा किया गया है कि इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी स्टैंडबाय मोड में पूरे 40 दिन तक चल सकती है. मतलब की अगर आप फोन को सिर्फ कॉल या मैसेज के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो महीने भर चार्जर से दूर रह सकते हैं। रोजाना इस्तेमाल में भी ये आसानी से 2-3 दिन तो निकाल ही लेगा। चलिए, इस फोन की हर डिटेल को आसानी से समझाते है।
Oppo A6 Pro 5G Price: कीमत और कहां से खरीदें?
Oppo A6 Pro 5G की भारत में शुरुआती कीमत 21,999 रुपये (8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट) रखी गई है। वहीं, ज्यादा स्टोरेज वाला टॉप मॉडल (8GB RAM + 256GB स्टोरेज) 23,999 रुपये में मिलेगा। लॉन्च ऑफर में AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, एक्सिस बैंक और HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। जिससे ये फोन और सस्ता में मिलेगा आपको।
कलर की बात करे तो, ये फोन दो खूबसूरत कलर में उपलब्ध है – Aurora Gold और Cappuccino Brown। अभी ये ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है, और जल्द ही अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। अगर आप बजट में लंबी बैटरी वाला 5G फोन चाहते हैं, तो आपके लिए ये बढ़िया ऑप्शन है हो सकता है।
Oppo A6 Pro 5G Display: रोजाना इस्तेमाल के लिए परफेक्ट
इस फोन में मिलती है 6.75 इंच की बड़ी HD+ LCD स्क्रीन, जो की 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। मतलब स्क्रॉलिंग हो या गेमिंग, सब कुछ स्मूथ और मजे से चलेगा। इसका पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक जाती है, तो धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। इसका टच सैंपलिंग रेट 240Hz है, जो गेमर्स को खुश कर देगा।
वही अगर इसके डिजाइन की बात करें तो फोन का वजन करीब 216 ग्राम है. इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद ये काफी बैलेंस्ड लगता है। सबसे बड़ी बात, इसमें IP69 रेटिंग है. यानी धूल, पानी और हाई प्रेशर जेट से भी सुरक्षित। बारिश में फोन गीला हो जाए या धूल भरी सड़क पर इस्तेमाल करें, टेंशन मत लो। ये फीचर इस प्राइस में कम ही फोन्स में मिलता है।

Oppo A6 Pro 5G Performance: रोजमर्रा के काम के लिए दमदार
Oppo A6 Pro 5G में लगा है MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, जो की ऑक्टा-कोर है और Mali-G57 GPU के साथ आता है। रोजाना के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो देखना, मल्टीटास्किंग या लाइट गेमिंग ये सब आराम से हैंडल कर लेगा। फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है, जो लेटेस्ट फीचर्स और स्मूथ एक्सपीरियंस देता है।
Oppo A6 Pro 5G Camera: दिन भर की फोटोज के लिए ठीक-ठाक
इसके पीछे डुअल कैमरा सेटअप है दिया गया है। 50MP का मेन कैमरा (ऑटोफोकस के साथ) और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर। जिससे दिन की रोशनी में अच्छी फोटोज आती हैं, नाइट मोड भी ठीक है। सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा है, जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए परफेक्ट। यह वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p @ 60fps तक सपोर्ट करता है। अगर आप प्रो लेवल फोटोग्राफी नहीं करते, तो ये कैमरा आपको कही से निराश नहीं करेगा।
सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है, साथ ही फेस अनलॉक की भी सुविधा है।
Oppo A6 Pro 5G Battery And Charger: असली गेम चेंजर!
ये फोन की सबसे बड़ी खास बात है। 7000mAh की मोटी बैटरी के साथ कंपनी दावा करती है कि यह स्टैंडबाय में 40 दिन तक चलेगी। नॉर्मल यूज में हेवी यूजर्स को भी पूरा दिन तो आराम से मिलेगा, लाइट यूजर्स के लिए 2-3 दिन। और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग से महज 64 मिनट में 0 से 100% तक फुल हो जाता है. कनेक्टिविटी में 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C सब कुछ दिया गया है।
आखिर में: किसके लिए बेस्ट है ये फोन?
अगर आप ट्रैवल करते हैं या बाहर ज्यादा समय बिताते हैं या बैटरी खत्म होने की टेंशन से परेशान हैं, तो Oppo A6 Pro 5G आपके लिए बना है। 22-24 हजार के बजट में इतनी बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और वॉटर-डस्ट प्रोटेक्शन – ये कॉम्बिनेशन कम ही मिलता है। हां अगर आपको टॉप लेवल कैमरा या हाई-एंड गेमिंग चाहिए, तो ऊपर के सेगमेंट देख सकते हैं।
ये भी पढ़े:-
Honor Power 2 Launch: 10,080mAh की बैटरी, फास्ट चार्जिंग और दमदार फीचर्स के साथ आया नया फोन।
