Bhabhi Ji Ghar Par Hain 2.0: शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वापसी, लेकिन शुभांगी अत्रे पर कमेंट से मचा बवाल!

Ravi
6 Min Read
Bhabhi Ji Ghar Par Hain new season.

Bhabhi Ji Ghar Par Hain 2.0: टीवी की दुनिया में इन दिनों ‘भाभी जी घर पर हैं’ का नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रखा है, वजह है 10 साल बाद ओरिजिनल अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे की वापसी हो गई है। नया सीजन भाभी जी घर पर हैं 2.0, 22 दिसंबर 2025 से &TV पर शुरू हो चुका है, और फैंस इसे पसंद भी कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच थोड़ा सा नया विवाद भी घुस आया है। शिल्पा ने शुभांगी अत्रे की कॉमेडी टाइमिंग पर कुछ कह दिया, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

पहले तो जान लो शो की नई कहानी क्या होने वाली है ?

पुराना शो तो सबको याद ही होगा, कानपुर की मॉडर्न कॉलोनी में विभूति नारायण और मनमोहन तिवारी अपनी-अपनी भाभी जी को इम्प्रेस करने की भरपूर कोशिश करते थे, और अंगूरी भाभी का वो मासूम अंदाज़ सही पकड़े हैं, घर-घर में हिट था। अब नया सीजन घुंघटगंज नाम के एक अजीबोगरीब कस्बे में शिफ्ट हो गया है। यहां कॉमेडी के साथ थोड़ा हॉरर का तड़का भी लगने वाला है, जैसे की ‘स्त्री’ मूवी में हुआ था.

विभूति की बुआ की हवेली में कुछ रहस्यमयी घटनाएं होने लगती हैं, और दोनों जोड़ियां फिर से अपनी अदला-बदली वाली कॉमेडी करती हैं। शिल्पा शिंदे अंगूरी भाभी बनकर फिर से वही पुराना जादू बिखेर रही हैं। आसिफ शेख (विभूति), रोहिताश्व गौर (मनमोहन) और विदिशा श्रीवास्तव (अनीता भाभी) भी पुरानी टीम में हैं।

पहले एपिसोड्स देखने वालों का कहना है कि शिल्पा का जलवा पहले के तरह ही बरकरार है। लोग उनकी एंट्री पर तालियां बजा रहे है, और वो क्लासिक डायलॉग्स फिर से बोलते हुए नजर आ रही है। शो सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे &TV पर आता है, और ZEE5 पर भी स्ट्रीम हो रहा है। अगर आपने नहीं देखा तो जल्दी देख लो, हंसते-हंसते पेट दुख जाएगा।

अब आते हैं विवाद वाली बात पर

शिल्पा शिंदे ने शो से 2016 में मेकर्स से झगड़े के बाद बाहर हो गई थीं। तब शुभांगी अत्रे ने अंगूरी भाभी का रोल संभाला और पूरे 10 साल तक शो को चलाया, जिसे लोगो ने काफी पसंद भी किया था। शुभांगी ने किरदार में अपनी स्टाइल डाली, अब शिल्पा की वापसी पर एक इंटरव्यू में उनसे शुभांगी के बारे में पूछा गया। शिल्पा ने कहा, शुभांगी अच्छी एक्ट्रेस हैं, उन्होंने अच्छा काम किया। लेकिन कॉमेडी सबके बस की बात नहीं है। और किसी को कॉपी करना बहुत मुश्किल होता है, प्रेशर रहता है। कॉपी तो कॉपी ही लगती है, चाहे कितनी अच्छी एक्टिंग कर लो।

बस यही बात फैंस को चुभ गई, सोशल मीडिया पर शिल्पा को ट्रोलिंग शुरू हो गई। और सोशल मीडिया यूजर कमेंट करके कहा रहा की – “शुभांगी ने 10 साल शो चलाया, तुम तो 1 साल में चली गईं थीं. यहां तक कि टीवी के कुछ स्टार्स भी भड़क गए। महाभारत वाले सौरभ राज जैन ने इंडायरेक्टली शिल्पा पर तंज कसते हुए कहा की, जिसने 10 साल फैंस को एंटरटेन किया, उसकी कॉमेडी टाइमिंग पर सवाल उठाना? नहीं मैम, बेसिक डीसेंसी की कमी है! पंकित ठक्कर ने भी शुभांगी का सपोर्ट किया और कहा की, कॉम्पिटिशन की बात तब करो जब तुम शो 2035 तक चला सको!

शुभांगी का पुराना जवाब फिर वायरल

इसी बीच शुभांगी अत्रे का एक पुराना इंटरव्यू क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में शुभांगी ने कहा था मैं शिल्पा शिंदे को पर्सनल लाइफ में कॉपी नहीं कर रही हूं। मैं तो स्क्रीन पर वाली अंगूरी भाभी को प्ले कर रही हूं। अंगूरी भाभी भोजपुरी बोलती है तो मुझे भी बोलना पड़ेगा ना, भाषा थोड़े बदल सकती हूं, हर एक्टर अपनी इंडिविजुअलिटी किरदार में डालता है, मैंने भी बस यही किया है।

वही कुछ यूजर कमेंट कर कह रहे हैं कि ये क्लिप शिल्पा के ताजा कमेंट का परफेक्ट मुंहतोड़ जवाब है, शुभांगी ने हमेशा ग्रेस से हैंडल किया। शो छोड़ते वक्त भी उन्होंने कहा था, शिल्पा ने मुझे जैसे नवजात बच्चा सौंपा था, मैंने 10 साल पाला और अब प्यार से वापस कर रही हूं।

अंत में, यही कहना चाहेंगे की शो में भाभी जी के किरदार में कोई भी हो चाहे शुभांगी अत्रे या फिर शिल्पा शिंदे, दर्शक को अच्छा मनोरंजन से मतलब है, दोनों अभिनेत्री के अपने दर्शक वर्ग है, और उन्हें खूब पसंद भी करते है। दोनों ने अपने हिसाब से दर्शक का भारूपर मनोरंजन किया।

ये भी पढ़े:-

Laughter Chefs Season 3: भारती सिंह की मेटर्निटी लीव पर अर्जुन बिजलानी संभालेंगे होस्टिंग की कमान!

Dal Me Nimbu Nichod Kar Khane Ke Fayde: दाल में नींबू निचोड़कर खाने के 8 कमाल के फायदे, जो हर किसी को पता नहीं होता।

Share This Article
Follow:
मैं रवि हूँ, BuzzExpose पर न्यूज़ और इनफॉर्मेशन कंटेंट लिखता हूँ। मुझे ट्रेंडिंग खबरें, सोशल मीडिया अपडेट्स और लोगों से जुड़ी वास्तविक कहानियाँ शेयर करना पसंद है। मैं कोशिश करता हूँ कि हर खबर पढ़ने वाले को कुछ नया सिखने, समझने को मिले।
Leave a Comment