Jio CNAP Rollout: अनजान कॉल से अब नहीं डरना! Jio, Airtel और Vi ने शुरू की CNAP सर्विस, फोन बजते ही दिखेगा कॉलर का असली नाम!

Ravi
6 Min Read

Jio CNAP Rollout: आजकल फोन की घंटी बजते ही दिल धड़क जाता है ना? कौन पता किसका कॉल है – कहीं कोई स्कैम वाला तो नहीं जो पैसे मांगेगा या बैंक डिटेल्स पूछेगा? बहुत से लोग तो इसी डर से अनजान नंबर का कॉल उठाते ही नहीं। लेकिन अब इसकी चिंता करने की जरुरत नहीं होगी, क्योंकि टेलीकॉम कंपनियां आपके लिए बड़ा तोहफा लेकर आई हैं। जी हां, अब फोन की स्क्रीन पर कॉल आने से पहले ही कॉल करने वाले का असली नाम दिखने लगेगा!

ये नई सुविधा है CNAP यानी Caller Name Presentation। ये सर्विस Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone-Idea (Vi) ने कई राज्यों में शुरू कर दी है। सरकारी कंपनी BSNL भी इसमें पीछे नहीं है। TRAI के निर्देश पर ये फीचर लागू हो रहा है, ताकि देश में बढ़ते फेक और स्कैम कॉल्स पर लगाम लगाया जा सके। अब अनजान नंबर से कॉल आएगा तो स्क्रीन पर वो नाम दिखेगा जो सिम लेते समय KYC में दर्ज कराया गया था – मतलब बिलकुल असली और सरकारी वेरिफाइड नाम दिखने वाला है।

CNAP क्या है और Truecaller से कैसे अलग?

Truecaller तो हम सब इस्तेमाल करते हैं। वो ऐप अच्छा है, लेकिन उसमें नाम यूजर्स खुद डालते हैं या क्राउडसोर्स्ड होते हैं। इसलिए कभी-कभी मजाक वाले नाम दिख जाते हैं जैसे “पैसा डबल करो” या “लॉटरी लगी”। कोई भी अपना नाम बदल सकता है, तो फेक कॉल करने वाले आसानी से बच निकलते हैं।

लेकिन CNAP बिलकुल अलग है, ये सीधे टेलीकॉम कंपनी के डेटाबेस से जुड़ा है। नाम वो ही दिखेगा जो सिम कार्ड लेते समय आधार या दूसरे ID प्रूफ से वेरिफाई हुआ है। मतलब 100% असली और भरोसेमंद। कोई फेक नाम नहीं चलेगा। TRAI ने इसे सप्लीमेंट्री सर्विस बनाया है, जो डिफॉल्ट ऑन रहेगी, लेकिन अगर आप अपना नाम नहीं दिखाना चाहते तो ऑप्ट-आउट का ऑप्शन भी है। प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा गया है।

ABP News के अनुसार, इस फीचर से न सिर्फ स्कैम कॉल्स रुकेंगे, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो जाएगी। जैसे बैंक से असली कॉल आएगा तो नाम देखकर पता चल जाएगा, या रिश्तेदार, दोस्त का नया नंबर हो तो भी पहचान आसान। Truecaller जैसे ऐप्स की जरूरत कम हो जाएगी, क्योंकि ये बिल्ट-इन फीचर है – कोई एक्स्ट्रा ऐप डाउनलोड नहीं, कोई बैटरी ड्रेन नहीं।

Jio CNAP Rollout In India, Image Credit Canva.

क्यों आई ये सर्विस? स्कैम कॉल्स का बढ़ता खतरा

जैसे आपको पता ही होगा, भारत में हर दिन लाखों लोग स्कैम कॉल्स का शिकार होते हैं? कोई खुद को बैंक अधिकारी बताकर OTP मांगता है, तो कोई पुलिस वाला बनकर डराता है। DoT के अनुसार, साइबर फ्रॉड के ज्यादातर केस फोन कॉल्स से ही शुरू होते हैं। इसी को रोकने के लिए CNAP लाया गया।

शुरुआत में ये सर्विस सिर्फ 4G और 5G यूजर्स को मिलेगी, क्योंकि पुराने 2G नेटवर्क पर टेक्निकल दिक्कत है। लेकिन जल्दी ही सभी के लिए आएगी।

कौन सी कंपनी कहां दे रही है CNAP सुविधा?

अभी ये सर्विस फेजवाइज रोलआउट हो रही है। कई जगह ट्रायल चल रहा है, तो कहीं पूरी तरह लाइव हो चुकी है। मार्च 2026 तक पूरे देश में आने की प्लानिंग है। यहां देखिए ताजा स्थिति

  • Reliance Jio: सबसे तेज चल रहा है Jio! पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार, उत्तर प्रदेश ईस्ट, राजस्थान, पंजाब, असम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में ये सर्विस पूरी तरह लाइव हो चुकी है। Jio यूजर्स को अब अनजान कॉल्स पर सबसे ज्यादा राहत मिल रही है।
  • Bharti Airtel: एयरटेल ने पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में CNAP शुरू कर दी है। जल्द ही और सर्किल्स में फैलेगी।
  • Vodafone-Idea (Vi): Vi ने महाराष्ट्र में फुल लाइव कर दिया है, और तमिलनाडु में आंशिक रूप से शुरू हो चुकी है। बाकी जगहों पर टेस्टिंग चल रही है।
  • BSNL: सरकारी कंपनी BSNL ने पश्चिम बंगाल में ट्रायल बेसिस पर शुरू किया है। जल्दी ही लाइव हो जाएगी। BSNL यूजर्स थोड़ा इंतजार करें, लेकिन आएगी जरूर!

अगर आपके इलाके में अभी नहीं आई तो घबराएं नहीं, धीरे-धीरे पूरे भारत में आएगी। अपनी कंपनी की ऐप या कस्टमर केयर से चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़े:

Gaurav Khanna YouTube channel: बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस से सीधे जुड़ने का फैसला लिया – प्रणीत और मृदुल को दिया खास क्रेडिट।

सिर्फ 1299 रुपये में आई धांसू स्मार्टवॉच Lyne Lancer 19 Pro, बड़ी स्क्रीन और कॉलिंग फीचर के साथ मचा रही धूम!

Share This Article
Follow:
मैं रवि हूँ, BuzzExpose पर न्यूज़ और इनफॉर्मेशन कंटेंट लिखता हूँ। मुझे ट्रेंडिंग खबरें, सोशल मीडिया अपडेट्स और लोगों से जुड़ी वास्तविक कहानियाँ शेयर करना पसंद है। मैं कोशिश करता हूँ कि हर खबर पढ़ने वाले को कुछ नया सिखने, समझने को मिले।
Leave a Comment