Drishyam 3 Announcement: विजय सालगांवकर की कहानी अभी खत्म नहीं हुई, अजय देवगन फिर लौट रहे हैं बड़े पर्दे पर!

Ravi
6 Min Read
drishyam 3 announced, mage Source, Social Media.

Drishyam 3 Announcement: अगर आप भी उन लाखों फैंस में से एक हैं जो अजय देवगन की दृश्यम सीरीज के दीवाने हैं, तो ये खबर आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है, जी हां काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दृश्यम 3 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गया है। 22 दिसंबर को फिल्म के मेकर्स ने एक धमाकेदार टीजर रिलीज किया है, जिसमें अजय देवगन फिर से विजय सालगांवकर बनकर वापस आ रहे हैं। और सबसे मजेदार बात ये है की फिल्म की रिलीज डेट भी फिक्स हो गई है: 2 अक्टूबर 2026.

ये तारीख तो आप सभी को याद ही होगी ना? दृश्यम की दुनिया में 2 अक्टूबर का अपना खास जगह है, गांधी जयंती लेकिन फैंस के लिए तो ये दृश्यम डे बन चुका है, पहली दो फिल्मों में विजय ने इसी तारीख का इस्तेमाल करके पुलिस को चकमा दिया था। अब तीसरे पार्ट में भी इसी दिन फिल्म आएगी, तो सस्पेंस और डबल होने की उम्मीद है।

टीजर में क्या है खास?

जारी किया गया टीजर करीब 1 मिनट 13 सेकंड का है, और इसमें अजय देवगन की भारी,दमदार आवाज गूंज रही है। विजय सालगांवकर कहते हैं, “मेरा सच, मेरा हक सिर्फ मेरी फैमिली है। जब तक सब थक नहीं जाते, हार नहीं मानते, मैं यहां चौकीदार की तरह, दीवार की तरह खड़ा रहूंगा। क्योंकि कहानी अभी खत्म नहीं हुई… आखिरी हिस्सा बाकी है.”

टीजर में पुरानी दोनों फिल्मों के कुछ हिस्सा भी दिखाया गया हैं, जो देखते ही पुरानी यादें ताजा कर देती हैं। अजय का वो इंटेंस लुक, फैमिली को बचाने की जिद सब कुछ वैसा ही है.

दृश्यम सीरीज की अब तक की सफर – क्यों है इतनी पॉपुलर?

दोस्तों दृश्यम सिर्फ एक थ्रिलर फिल्म नहीं है। ये एक आम आदमी की कहानी से जुडी हुई है, जो अपनी फैमिली के लिए कुछ भी कर गुजरता है। विजय सालगांवकर एक साधारण केबल ऑपरेटर है, लेकिन उसका दिमाग इतना तेज है कि बड़े-बड़े पुलिस वाले भी उसके आगे फेल हो जाते हैं। पहली फिल्म (2015) में परिवार गलती से एक हादसे में फंस जाता है, और विजय फिल्मों से सीखी ट्रिक्स से सब कुछ संभाल लेता है। दूसरी फिल्म (2022) में सात साल बाद फिर मुसीबत आती है, और विजय फिर जीत जाता है।

  • दृश्यम 1 (2015): विजय सालगांवकर एक साधारण केबल ऑपरेटर होता है। फैमिली गलती से एक हादसे में फंस जाती है, जिसमे एक लड़के की मौत हो जाती है। विजय फिल्में देख-देखकर बचने का ट्रिक्स इस्तेमाल करता है और पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाता है। जिसमे तब्बू आईजी मीरा देशमुख बनकर विजय के पीछे पड़ती हुई दिखाई देती है।
  • दृश्यम 2 (2022): सात साल बाद फिर दुबारा वही मुसीबत अलग रूप में आती है। अक्षय खन्ना नए आईजी बनकर आते हैं और वही पुराना केस खोलते हैं। विजय फिर अपनी अक्ल से सब संभाल लेता है।

अब दृश्यम 3 में नया ट्विस्ट आएगा। मेकर्स कह रहे हैं कि सालगांवकर फैमिली की जिंदगी में फिर से कोई अनएक्सपेक्टेड मुसीबत आएगी। ज्यादा इंटेंस सीन, बड़ा स्केल, और और ज्यादा सस्पेंस हो सकता है, इस फिल्म के डायरेक्टर डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं, जो दृश्यम 2 भी डायरेक्ट कर चुके हैं। ओरिजिनल स्टोरी जीतू जोसेफ की है, और मलयालम वर्जन में मोहनलाल की दृश्यम 3 की शूटिंग पहले ही कंपलीट हो चुकी है।

कास्ट कौन-कौन वापस आ रहा है?

फिल्म की कास्ट को लेकर भी फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है क्योंकि पुरानी टीम लगभग पूरी की पूरी वापस लौट रही है, जो हर दृश्यम फैन का दिल खुश कर रहा है। अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के रोल में नजर आएंगे, वो पिता जो अपनी फैमिली के लिए कुछ भी कर गुजरता है।

उनके साथ तब्बू फिर से आईजी मीरा देशमुख बनकर सामने आने वाली है, वो सख्त वाली पुलिस ऑफिसर, जो विजय के पीछे हमेशा पड़ती रहती है। श्रिया सरन विजय की पत्नी नंदिनी सालगांवकर का किरदार निभाएंगी, जबकि रजत कपूर मीरा देशमुख के पति के रोल में दिखेंगे। विजय की दोनों बेटियों के रोल में इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी वापसी कर रही हैं। बाकी सपोर्टिंग कास्ट भी ज्यादातर पुरानी ही रहेगी, ताकि कहानी में वो पुराना फील बना रहे।

हालांकि दृश्यम 2 में अक्षय खन्ना ने जो नए आईजी का रोल प्ले किया था, उसके बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है, लेकिन फैंस दिल थामकर उम्मीद कर रहे हैं कि वो भी इस आखिरी हिस्से में नजर आएं, क्योंकि उनका और विजय का आमना-सामना देखना सच में काफी दिलचस्प है।

ये भी पढ़े:-

Gaurav Khanna YouTube channel: बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस से सीधे जुड़ने का फैसला लिया – प्रणीत और मृदुल को दिया खास क्रेडिट।

Jhansi News: पिता ने तय की वन दारोगा से शादी… लेकिन बेटी ने गुपचुप कॉन्स्टेबल प्रेमी संग ले लिए फेरे।

Share This Article
Follow:
मैं रवि हूँ, BuzzExpose पर न्यूज़ और इनफॉर्मेशन कंटेंट लिखता हूँ। मुझे ट्रेंडिंग खबरें, सोशल मीडिया अपडेट्स और लोगों से जुड़ी वास्तविक कहानियाँ शेयर करना पसंद है। मैं कोशिश करता हूँ कि हर खबर पढ़ने वाले को कुछ नया सिखने, समझने को मिले।
Leave a Comment