Laughter Chefs Season 3: टीवी का सबसे मजेदार कुकिंग-कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ सीजन 3 TRP के मामले में कई शो से आगे चल रहा है, इस शो में सेलेब्स किचन में धमाल मचाते हैं, गलतियां करते हैं, और भारती सिंह की कॉमेडी टाइमिंग से सबका दिल जीत लेते हैं। लेकिन अब शो में एक छोटा सा लेकिन खुशी भरा बदलाव किया वाला है।
भारती सिंह बनीं दूसरी बार मम्मी, 19 दिसंबर को हुआ बेटे का जन्म।
लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और उनके हसबैंड हर्ष लिंबाचिया दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। 19 दिसंबर को भारती ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। उनका पहले से ही एक बेटा है, लक्ष्य उर्फ ‘गोला’, जो अब बड़ा भाई बन गया। भारती ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक मिनट आराम नहीं किया शो की शूटिंग करती रहीं, व्लॉग्स बनाती रहीं, और फैंस को हर चीज का अपडेट देती रहीं।
कई इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि इस बार बेटी की बहुत इच्छा थी, लेकिन भगवान ने फिर बेटा दिया। हर्ष और भारती ने एक क्यूट वीडियो शेयर करके ये खुशखबरी भी दी है, “लिंबाचिया एंड संस, अगेन इट्स अ बॉय!”.
अर्जुन बिजलानी लेंगे भारती की जगह, लेकिन सिर्फ कुछ हफ्तों के लिए!
तो सवाल ये है कि अब शो कौन होस्ट करेगा? चिंता मत करो यार, प्रोड्यूसर्स ने सब संभाल लिया है। भारती की जगह अस्थायी रूप से टीवी के पॉपुलर एक्टर और होस्ट अर्जुन बिजलानी आएंगे। अर्जुन शो में चेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ होस्टिंग करेंगे, कंटेस्टेंट्स से मस्ती करेंगे, दर्शकों से इंटरैक्ट करेंगे और हंसी का डोज डबल कर देंगे। अर्जुन का मजाकिया अंदाज उनकी चुलबुली स्माइल और एनर्जी तो सब जानते ही हैं, वो शो को और भी मजेदार बना देंगे। ये तो तय है, मतलब की बोर नहीं होने देंगे।
सोर्स के मुताबिक, ये सिर्फ कुछ एपिसोड्स के लिए है। भारती जैसे ही वापस आएंगी, होस्टिंग उन्हें वापस सौंप दी जाएगी। कोई परमानेंट चेंज नहीं है। पहले सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी थी कि अर्जुन तेजस्वी प्रकाश या किसी कंटेस्टेंट की जगह लेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं। सिर्फ होस्टिंग के लिए आ रहे हैं।
अर्जुन का लाफ्टर शेफ्स से पुराना कनेक्शन
अर्जुन तो शो के पुराने खिलाड़ी हैं। सीजन 1 में वो कंटेस्टेंट के रूप में आये थे, और उस समय करण कुंद्रा के साथ उनकी जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था, दोनों की जोड़ी उस समय काफी चर्चा में भी रही थी। दोनों की ब्रोमांस, दोस्ती और मस्ती को फैंस आज भी याद करते हैं। अब फिर से अर्जुन और करण सेट पर साथ नजर आएंगे, करण तो इस सीजन में तेजस्वी प्रकाश के साथ कंटेस्टेंट पहले से ही हैं। फैंस तो एक्साइटेड हैं कि पुरानी जोड़ी की केमिस्ट्री फिर देखने मिलने वाली है । अर्जुन की एंट्री से शो में नया तड़का लगाएगा ये तो तय है।
सीजन 3 के कंटेस्टेंट्स कौन-कौन हैं?
इस सीजन में स्टार्स की भरमार है, पुराने फेवरिट्स जैसे करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश, अली गोनी-जन्नत जुबैर, एल्विश यादव-ईशा मालवीया, कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, और नए चेहरे जैसे विवियन डीसेना-ईशा सिंह, गुरमीत चौधरी-देबिना बोनेर्जी, अभिषेक कुमार-सामर्थ जुरेल वगैरह। सब मिलकर किचन में आग लगाते हैं, कॉमेडी करते हैं और चेफ हरपाल की जजमेंट सुनकर कभी हंसते हैं तो कभी शॉक भी हो जाते हैं। अभी इस समय शो की टीआरपी टॉप पर चल रहीहै, और हर एपिसोड में कुछ नया ट्विस्ट देखने को मिलता है।
फैंस क्या कह रहे हैं?
सोशल मीडिया पर फैंस बहुत खुश हैं, और कमेंट के माध्यम से अपने विचार भी लिख रहे है। कोई कह रहा है, अर्जुन की होस्टिंग से शो और मजेदार होगा, तो कोई भारती को जल्दी वापसी की विश भी कर रहा है। तो वही कुछ यूजर भारती के नए बेबी को ढेर सारी बधाइयां भी दे रहे है। इस बार शो के मेकर्स ने भी अच्छा इंतजाम किया है ताकि कि शो बिना रुके चलता रहे।
इसे भी पढ़े:-
Samsung Galaxy S26 Ultra Upcoming: भारत में कब आएगा, क्या होगी कीमत और फीचर्स? पूरी डिटेल्स जानें.
