Oppo Reno 15c Launch: स्मार्टफोन की दुनिया में ओप्पो ने एक बार फिर धमाका कर दिया है! चाइना में नया Oppo Reno 15c Launch हो गया है। ये फोन मिड-रेंज में आने वाला है, लेकिन इसमें वो सारी खूबियां हैं जो आपको प्रीमियम फील देने वाली है। अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, बेहतरीन कैमरा और स्मूथ परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो ये आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।
Oppo Reno 15c की कीमत और उपलब्धता
चाइना में इस फोन की कीमत कुछ इस तरह है:
- 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट: 2899 चीनी युआन (लगभग 34,000 से 35,000 रुपये)
- 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट: 3199 चीनी युआन (लगभग 37,000 से 38,000 रुपये)
फिलहाल ये सिर्फ चाइना मार्केट के में लॉन्च हुआ है और 19 दिसंबर से वहां बिक्री शुरू हो जाएगी। भारत में कब आएगा, ये अभी कन्फर्म नहीं है, लेकिन ओप्पो की Reno सीरीज आमतौर पर कुछ महीनों बाद इंडिया पहुंच जाती है। अगर यही कीमत रही तो 35-40 हजार के रेंज में आने की सम्भावना है, और तब ये Motorola Edge 50 Pro, Realme GT Neo 6 या OnePlus 13R जैसे फोन्स को अच्छी टक्कर देगा।
यह फोन तीन खूबसूरत कलर ऑप्शन्स में आया है: Aurora Blue, College Blue और Starlight Bow।देखने में ये कलर काफी खूबसूरत लगते है.

Oppo Reno 15c Display: बड़ी और स्मूथ स्क्रीन
फोन में 6.59 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो फुल HD+ रिजॉल्यूशन वाली है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक जाता है, मतलब स्क्रॉलिंग, गेमिंग या वीडियो देखते वक्त सब कुछ सुपर स्मूथ लगेगा। पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है, तो धूप में भी क्लियर दिखेगी। पिक्सल डेंसिटी 460ppi -कलर्स असली जैसा और शार्प आएंगे।
Oppo Reno 15c Performance: पावरफुल प्रोसेसर
इस फोन के अंदर है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, जो की अभी मार्केट में लेटेस्ट है और काफी पावरफुल। साथ में Adreno GPU, 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज। मल्टीटास्किंग हो या हैवी गेम्स, सब आसानी से चलेंगे। Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 चलेगा, जो AI फीचर्स से भरा हुआ है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में कोई हैंग नहीं होने वाला, सबकुछ आसानी से चलेगा।
Oppo Reno 15c Camera: फोटोग्राफी लवर्स के लिए बेस्ट
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करे तो, कंपनी ने इसका भी काफी विशेष ख्याल रखा है, ताकि ग्राहक को कसी तरह की कोई शिकायत ना रहे।
- इसमें 50MP मेन कैमरा (Sony LYT-600 सेंसर) दिया गया है।
- वही टेलीफोटो के लिए 50MP Camera दिया गया है (जूम के लिए शानदार)
- 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा।
वही सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा। दिन हो या रात, पोर्ट्रेट हो या लैंडस्केप – फोटोज कमाल की आएंगी। सेल्फी लवर्स तो खुश हो जाएंगे, क्योंकि फ्रंट कैमरा भी टॉप क्लास है। इंस्टाग्राम रील्स बनाने वालों के लिए काम का हो सकता है।

Oppo Reno 15c Battery And Charger : पूरे दिन की टेंशन फ्री
सबसे बड़ी यूएसपी – 6500mAh की दमदार बैटरी! हैवी यूज करने पर भी पूरा दिन आराम से निकल जाएगा। और चार्जिंग? 80W फास्ट चार्जिंग – कुछ ही मिनटों में फुल हो जाएगा। भाई, सुबह चार्ज करना भूल गए तो भी शाम तक साथ नहीं छोड़ेगा।
Oppo Reno 15c Other Features.
- कनेक्टिविटी: Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC, USB Type-C
- प्रोटेक्शन: IP66, IP68 और IP69 रेटिंग – पानी और धूल से पूरी सुरक्षा
- इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स
क्या ये फोन लेना चाहिए?
Oppo Reno 15c एक बैलेंस्ड फोन लग रहा है – ना ज्यादा महंगा, ना कम फीचर्स। अगर आप कैमरा, बैटरी और स्मूथ परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो वेट करने लायक है। भारत में आएगा तो 40 हजार के अंदर अगर मिला तो मार्केट में अच्छी पकड़ बना लेगा। अभी भारत में आने के बाद से ही निर्णय लिया जा सकता है की ये फोन लेना ठीक रहेगा या नहीं !
ये भी पढ़े:-
