Perfect Love Story Reality: नेहा की जिंदगी हमेशा से ही साधारण सी थी। दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय मोहल्ले में रहने वाली 25 साल की नेहा एक सॉफ्टवेयर कंपनी में जूनियर डेवलपर थी। उसका रोज़ का रूटीन फिक्स्ड था – सुबह मेट्रो की भीड़, ऑफिस में कोडिंग का काम, लंच में कॉफी और शाम को घर लौटकर मां के साथ डिनर और टीवी। नेहा उन लड़कियों में से थी जो किताबों में राजकुमारों की कहानियां पढ़ती थीं, लेकिन असल ज़िंदगी में बस एक ऐसा लड़का चाहती थी जो उसे सही से समझे, सम्मान दे और कभी न छोड़े। उसकी दुनिया छोटी थी, लेकिन उसमें बहुत सुकून था।
बेस्ट फ्रेंड प्रिया
नेहा की सबसे करीबी दोस्त प्रिया थी। दोनों कॉलेज के पहले दिन से ही साथ थे। प्रिया नेहा से बिल्कुल अलग थी – बोल्ड, पार्टी लवर, हमेशा नए लोगों से कुछ दिन में घुल-मिल जाती। वही नेहा शांत और थोड़ी शर्मीली थी, जबकि प्रिया हर ग्रुप की जान थी। फिर भी उनकी दोस्ती गजब की थी। लोग कहते थे कि नेहा और प्रिया एक-दूसरे के बिना अधूरी हैं। प्रिया ने ही नेहा को इंस्टाग्राम पर एक्टिव किया था। नेहा की पोस्ट्स कम होती थीं – कभी कॉफी मग की फोटो, कभी कोई किताब। प्रिया हमेशा कमेंट करती – तुम्हारी लाइफ में थोड़ा कलर चाहिए यार, इतनी बोरिंग क्यों होती जा रही है।
जब हुई पहली मुलाकात
एक दिन कॉलेज के आखिरी साल में दोनों एक कैफे में बैठी थी और असाइनमेंट पर बात कुछ कर रही थीं। बाहर हल्की बारिश हो रही थी। तभी आर्यन अंदर आया – लंबा कद, ब्लू शर्ट, स्मार्ट लुक और वो मुस्कान जो किसी को भी अच्छी लगे। कैफे फुल था, इसलिए उसने नेहा की टेबल पर आने की परमिशन मांगी। प्रिया ने तुरंत हां कह दिया। बातें शुरू हुई। बातो-बातो में पता चला आर्यन भी उसी कॉलेज में था, मार्केटिंग ब्रांच में। उसे भी किताबें पढ़ना पसंद था। नेहा को पहली बार लगा कि कोई लड़का उसकी तरह सोचता है। वो शाम बारिश के साथ खत्म हुई, लेकिन नेहा के दिल में कुछ नया शुरू हो गया।
प्यार की शुरुआत धीरे-धीरे
अगले दिन आर्यन ने इंस्टाग्राम पर नेहा को फॉलो किया। मैसेजेस शुरू हुए – पहले किताबों पर, फिर मूवीज पर, फिर पर्सनल बातें। आर्यन कहता – नेहा, तुम सब से अलग हो, तुम्हारी सिम्प्लिसिटी मुझे बहुत पसंद है यार। नेहा को लगा वो सपने देख रही है। तीन महीने बाद आर्यन ने लोधी गार्डन में वॉक पर बुलाया। बारिश के बाद की ठंडी हवा, फूलों की खुशबू और आर्यन का हाथ नेहा के हाथ में थामे घूम रहे थे। वो पल नेहा कभी नहीं भूली और इस तरह से दोनों के बीच रिलेशनशिप शुरू हो गई।

सोशल मीडिया पर परफेक्शन लाइफ
आर्यन बहुत केयरिंग लड़का था। जैसे- नेहा की बर्थडे पर सरप्राइज पार्टी, गिफ्ट्स, हर छोटी बात का ध्यान। कुछ दिन के बाद दोनों के एक साथ सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज आने लगीं। आर्यन कहता – दुनिया को पता चलना चाहिए कि मैं कितना लकी हूं। पहली एनिवर्सरी पोस्ट – सनसेट के सामने फोटो, कैप्शन- One year with my soulmate. #MadeForEachOther। पोस्ट के बाद लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ जाता था। प्रिया उसका नोटिफिकेशन ऑन कर रखी थी, सबसे पहले कमेंट करती।
ग्रेजुएशन के बाद दोनों की जॉब्स लग गई। दोनों के वीकेंड्स साथ ही गुजरते। गोवा ट्रिप सबसे यादगार थी। नेहा ने पहली बार बिकिनी पहनी, आर्यन ने ढेर सारी फोटोज लीं। रात को बीच पर लेटकर आर्यन ने कहा – नेहा, मैं तुम्हारे बिना नहीं जी सकता। नेहा की आंखें भर आई। प्रिया को फोटोज भेजीं तो वो बोली – इतना रोमांटिक, मैं तो जल रही हूं यार।
छोटे-छोटे शक, जो गहरता गया।
फिर भी कुछ बातें नेहा को खटकती थीं। आर्यन का फोन हमेशा लॉक, वजह उसे समझ नहीं आता था। रात को लेट मैसेज आते तो वो कहता – ऑफिस का काम। नेहा ज्यादा नहीं सोचती क्योंकि वो उसपर ट्रस्ट करती थी। प्रिया कहती – आर्यन परफेक्ट है, तुम ओवरथिंक मत करो। नेहा उसकी बात मान जाती।
दो साल बाद आर्यन ने ग्रैंड प्रपोजल किया – रूफटॉप रेस्टोरेंट था, लाइव म्यूजिक चल रहा था, और फूलों की बारिश हो रही थी। नेहा ने भी हां कह दी। वो सारा मोमेंट इंस्टाग्राम पर लाइव जा रहा था। जिसपर लाखों व्यूज मिले। प्रिया भी वहां थी, सबसे जोर से चीयर उसी ने किया। फिर शादी की प्लानिंग शुरू हो गई – कार्ड्स, वेन्यू, ड्रेस। आर्यन, नेहा से कहता – सब परफेक्ट होगा, जैसे हमारी लव स्टोरी परफेक्ट है।
शादी से 15 दिन पहले नेहा आर्यन के घर गई। दोनों शादी की प्लेलिस्ट बना रहे थे। उस समय आर्यन बाथरूम में था, फोन टेबल पर था। नेहा ने स्पॉटिफाई ओपन किया, लेकिन गलती से फाइल्स फोल्डर खुल गया। एक हिडन फोल्डर था – Private। नेहा का दिल तेज धड़का। उसने फोल्डर खोला। अंदर चैट्स के स्क्रीनशॉट्स और फोटोज थे।

जब हुआ सच का खुलासा।
पहला चैट आर्यन और प्रिया का था। तीन साल पुराना। प्रिया: नेहा को पता चलेगा तो? आर्यन: नहीं चलेगा, वो सिंपल है। तू मेरी रियल लव है। नेहा की सांस रुक गई। और चैट्स – ट्रिप्स पर नेहा सो जाती तो आर्यन प्रिया के रूम में जाता। प्रपोजल के दिन प्रिया का मैसेज: अब नेहा फंस गई, हमारा प्लान सक्सेसफुल। आर्यन: हां, अब शादी करके तुझे साथ रखूंगा, नेहा सिर्फ कवर है।
नेहा का हाथ कांप रहा था। उसकी आँखों आंसू बह रहे थे। वो चुपचाप सारे स्क्रीनशॉट्स अपने फोन में ट्रांसफर कर ली। आर्यन बाहर आया और मुस्कुराया – क्या कर रही हो बेबी? नेहा ने मुस्कुराकर कहा – बस प्लेलिस्ट। लेकिन अंदर से वो पूरी तरह टूट चुकी थी।
प्रिया से मुलाकात और खुले राज।
अगले दिन नेहा ने प्रिया को पार्क में मिलने बुलाया। वही पार्क जहां दोनों घंटों बातें करती थीं। नेहा ने चैट्स दिखाए। प्रिया का चेहरा सफेद पड़ गया। वो रोने लगी – नेहा, सॉरी… आर्यन मुझे भी ब्लैकमेल कर रहा था। प्रिया ने सब बताया। आर्यन और उसका अफेयर कॉलेज से पहले से था। लेकिन आर्यन ने नेहा को चुना क्योंकि वो परफेक्ट वाइफ मटेरियल थी – सिंपल, ट्रस्ट करने वाली, फैमिली को पसंद आने वाली। प्रिया उसके लिए सिर्फ फन थी।
शाम को नेहा ने आर्यन को उसी कैफे में बुलाया जहां पहली मुलाकात हुई थी। नेहा ने चैट्स दिखाए। आर्यन पहले तो हंसा – ये फेक हैं। फिर गुस्सा हुआ, तू मेरे फोन में क्यों देख रही थी? और आखिर में बोला, मिस्टेक हो गई। लेकिन नेहा, तू मेरी लाइफ है। प्रिया सिर्फ टाइम पास थी। नेहा शांत रही। बोली – आर्यन, हमारी लव स्टोरी कभी रियल नहीं थी। ये सब एक कवर-अप था। शादी कैंसिल, अब मैं तुम से शादी नहीं करुँगी।
बाद की जिंदगी।
नेहा ने सारी बात घरवालों को बताया। फैमिली को सुनकर बड़ा दुःख हुआ लेकिन फिर भी अपनी बेटी को पूरा सपोर्ट किया। उसने एक अनॉनिमस अकाउंट से सारे चैट्स लीक कर दिए। आर्यन की पोस्ट्स पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। उसकी जॉब चली गई, फ्रेंड्स ने साथ छोड़ दिया। प्रिया ने भी अपना साइड शेयर की, आखिर वो ये सब करने पर क्यों मजबूर हुई थी।
महीनों बाद नेहा ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। नई जॉब, नए हॉबीज अपनाई। अब प्रिया से दोस्ती टूट गई है, नेहा ने भी उसे पुरे साफ मन से माफ कर दिया। अब वो सोशल मीडिया पर रियल बातें शेयर करती है। परफेक्ट दिखने वाली चीजें हमेशा रियल नहीं होतीं। नेहा अब पहले से ज्यादा मजबूत है। उसे पता है कि सच्चा प्यार ट्रस्ट से बनता है, किसी धोखे से नहीं।
ये भी कहानी पढ़े:-
