PM Modi Launches 4 New Vande Bharat Trains: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन किया, इन ट्रेनों के शुरू होने से देश के विभिन्न हिस्सों में तेज और आधुनिक यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने विकास के प्रतीक के रूप में इन ट्रेनों की बड़ाई किये और कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीयों द्वारा बनाई गई ऐसी ट्रेन है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। आइए जानते हैं इस में विस्तर से।
वंदे भारत एक्सप्रेस: भारत की रेलवे क्रांति का नया पड़ाव
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भारत की स्वदेशी तकनीक का प्रतीक हैं, जो हाई-स्पीड और आरामदायक यात्रा प्रदान करती हैं। ये ट्रेनें 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से चल सकती हैं और साथ ही इनमें आधुनिक सुविधाएं जैसे वाई-फाई, जीपीएस-बेस्ड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और बायो-वैक्यूम टॉयलेट शामिल हैं। आज जिन चार ट्रेनों का उद्घाटन किया गया ये सभी ट्रेन सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्रों को जोड़ेंगी, जिससे पर्यटन और व्यापार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
NDTV TV के अनुसार, पीएम मोदी ने बनारस स्टेशन पर इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रिओं ने ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाने लगे और साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आम जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। रेलवे स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित हो इसकी पूरी जिम्मेदारी उठा रखे थे, कुल मिलाकर कार्यक्रम अच्छा रहा।
उद्घाटित ट्रेनों के रूट और उनके महत्व
ये चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जो उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक फैले हुए हैं। आइये यहां जानिए इनके बारे में विस्तार से के किस रुट पर चलने वाली है।
1. बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के वाराणसी को मध्य प्रदेश के खजुराहो से जोड़ेगी। खजुराहो अपने प्राचीन मंदिरों के लिए पुरे विश्व में प्रसिद्ध है, जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है। इस रूट से पर्यटकों को आसानी होगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यात्रा समय में कमी आएगी, जो पहले की ट्रेनों की तुलना में लगभग 2-3 घंटे कम होगा।
2. लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को सहारनपुर से जोड़ने वाली यह ट्रेन गंगा-यमुना दोआब क्षेत्र को मजबूत करेगी। सहारनपुर उत्तराखंड की सीमा पर स्थित है और यह रूट हरिद्वार जैसे तीर्थस्थलों को भी कनेक्ट करेगा। व्यापारिक यात्रियों के लिए यह एक वरदान साबित होगा, क्योंकि लखनऊ से सहारनपुर की दूरी अब तेजी से तय होगी।
3. फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
पंजाब के फिरोजपुर को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाली यह ट्रेन कृषि प्रधान क्षेत्रों को शहरी केंद्र से लिंक करेगी। पंजाब के किसानों और व्यापारियों को अब दिल्ली पहुंचना आसान हो जायेगा, जिससे की आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। यह रूट कुरुक्षेत्र जैसे ऐतिहासिक स्थलों से होते हुए भी गुजरेगा।
4. एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
दक्षिण भारत में एर्नाकुलम (केरल) को बेंगलुरु (कर्नाटक) से जोड़ने वाली यह ट्रेन आईटी हब और पर्यटन केंद्रों को कनेक्ट करेगी। केरल के बैकवॉटर्स से लेकर बेंगलुरु के टेक पार्क तक जाएगी, यह रूट दक्षिण भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम करेगा । यात्रा समय में कमी से बिजनेस ट्रैवलर्स को ज्यादा फायदा मिलने वाला है।
ये सभी ट्रेनें तीर्थस्थलों जैसे प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट और कुरुक्षेत्र को भी अप्रत्यक्ष रूप से जोड़ते हुए जाएँगी, जिससे भारत की सांस्कृतिक विरासत और विकास का का झलक दिखाया जा सके।
पीएम मोदी के बयान: विकास की रफ्तार पर जोर
उद्घाटन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में बुनियादी ढांचे के बारे में भी बात कही। उन्होंने कहा दुनिया भर के विकसित देशों में आर्थिक विकास का एक बड़ा कारण बुनियादी ढांचा ही रहा है। जिन देशों ने बहुत प्रगति और विकास देखा है, वहां बुनियादी ढांचे का विकास उनकी प्रगति के पीछे एक बड़ी ताकत रहा है। कितने हवाई अड्डे बने हैं, कितनी वंदे भारत ट्रेनें चली हैं, ये सभी चीजें विकास से ही जुड़ी हैं। ये सब विकास नहीं तो क्या है।
ये भी पढ़े:
