Social Media Fake Luxury Life Expose: आज की दुनिया में सोशल मीडिया एक जादुई आईना बन चुका है। इसमें लोग अपनी जिंदगी को इतना चमकदार दिखाते हैं कि देखने वाले सोचते हैं – वाह, ये तो परफेक्ट लाइफ जी रहे हैं. लक्ज़री कारें, विदेशी ट्रिप्स, डिजाइनर कपड़े, पांच सितारा होटल्स सब कुछ इतना परफेक्ट लगता है की कोई भी आसानी से विश्वास कर लेता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से ज्यादातर तस्वीरें सिर्फ एक झूठ का हिस्सा हैं?
आज मैं आपको एक ऐसे पॉपुलर इन्फ्लुएंसर की कहानी बताने जा रहा हूं, जिसका नाम है आर्यन शर्मा। इंस्टाग्राम पर उसके करीब 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो रोज़ पोस्ट करता है, कभी दुबई की स्काईलाइन के सामने लैंबॉर्गिनी में पोज़ देते हुए, कभी मालदीव के बीच पर तो कभी प्राइवेट विला में रिलैक्स करते हुए, तो कभी पेरिस में शॉपिंग करते हुए।
कैप्शन उसका हमेशा हमेशा एक जैसा ही होता है, जैसे- ड्रीम्स कम ट्रू, हार्ड वर्क पेऑफ़ होता है। लेकिन असलियत? आर्यन कर्ज़ के दलदल में बुरी तरह से डूबा हुआ है। उसकी लाइफस्टाइल पूरी तरह फेक है – किराए की कारें, स्टेज्ड ट्रिप्स, स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स जो असल में पैसे लेकर किए गए झूठ। चलिए आज इसकी पोल खोलते हैं.
आर्यन की शुरुआती जिंदगी: मिडिल क्लास बैकग्राउंड से सपनों की उड़ान भरा।
आर्यन की कहानी शुरू होती है दिल्ली के एक मिडिल क्लास फैमिली से। वो 25 साल का है। कॉलेज के दिनों में उसने इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था। पहले तो वो नॉर्मल पोस्ट्स ही किया करता था. जैसे कॉलेज लाइफ, फ्रेंड्स के साथ हैंगआउट, जिम सेल्फी। लेकिन फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे थे। फिर उसने देखा कि लक्ज़री लाइफस्टाइल दिखाने वाले इन्फ्लुएंसर्स कितनी तेज़ी से ग्रो कर रहे हैं। ब्रांड्स उन्हें ही स्पॉन्सर कर रहे हैं, पैसे की बौछार हो रही है। फिर आर्यन ने सोचा क्यों न मैं भी यही ट्राई करूं? लेकिन उसके पास तो पैसे ही नहीं थे। फैमिली से मदद मांगने की हिम्मत नहीं हुई। तो उसने फेक इट टिल यू मेक इट का मंत्र अपनाया।
फेक पोस्ट्स से फॉलोअर्स बढ़ाना
शुरुआत छोटी-छोटी चीज़ों से हुई। पहले उसने एक लोकल फोटोग्राफर को हायर किया और दिल्ली के एक पॉश इलाकों में फोटोशूट करवाया। कनॉट प्लेस के बाहर खड़े होकर एक कैप्शन लिखा – “लंदन वाइब्स इन दिल्ली” लोग अब उसे नोटिस करने लगे। और फॉलोअर्स बढ़ने लगे। लेकिन असली ब्रेकथ्रू तब आया जब उसने पहली बार किराए की कार ली।
दिल्ली में कई कंपनियां हैं जो लक्ज़री कारें घंटे के हिसाब से रेंट पर देती हैं। आर्यन ने एक मर्सिडीज़ बेंज किराए पर ली सिर्फ 4 घंटे के लिए, 15,000 रुपये में। वो कार को लेकर गुरुग्राम के हाई-एंड सोसाइटी के बाहर पार्क किया, ढेर सारी फोटोज़ लीं – कार के अंदर बैठकर, की फोब पकड़कर, इंजन स्टार्ट करते हुए।
और पोस्ट किया नई बेबी होम, ड्रीम कार फाइनली माइन। उसके इस पोस्ट पर तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई – “कांग्रेट्स ब्रो, हार्ड वर्क पेऑफ़, टारगेट सेट करो, असल में वो कार शाम तक वापस कर दी गई थी। लेकिन उन फोटोज़ से उसने महीनों तक कंटेंट बनाया। हर हफ्ते एक नई पोस्ट, जैसे कार उसकी अपनी ही हो।

फेक ट्रिप्स और फोटोशॉप का कमाल।
धीरे-धीरे आर्यन का कॉन्फिडेंस बढ़ने लगा, अब उसे इस काम में मजा आने लगा। अब वो कारें ही नहीं पूरी लाइफस्टाइल फेक करने लगा। अब ट्रिप्स का नंबर आया। विदेश जाना महंगा था, तो उसने स्मार्ट तरीका निकाला। गोवा या राजस्थान के लग्ज़री रिसॉर्ट्स में एक-दो दिन रुकता, फोटोज़ लेता और कैप्शन में लिखता, मालदीव में पीस, या सेंटोरिनी की ब्लू रूफ्स, बैकग्राउंड मैच करने के लिए फोटोशॉप का इस्तेमाल करता था।
एक बार तो उसने दिल्ली के एक स्टूडियो में प्राइवेट जेट का सेट किराए पर लिया, सिर्फ 10,000 रुपये में 2 घंटे। पहले तो वह वहां बैठकर शैंपेन ग्लास पकड़कर फोटोज़ लीं। और पोस्ट किया – प्राइवेट जेट लाइफ, नेक्स्ट स्टॉप दुबई। ये देख उसके फॉलोअर्स पागल हो गए। ब्रांड्स ने नोटिस किया। छोटे-मोटे स्पॉन्सरशिप आने लगे – क्लोथिंग ब्रांड्स, वॉचेस, परफ्यूम। लेकिन ये स्पॉन्सरशिप भी फेक ही थीं। आर्यन प्रोडक्ट्स यूज़ नहीं करता था, बस पोस्ट करता और टैग करता। ब्रांड्स भी खुश होते थे क्योंकि एंगेजमेंट अच्छा आता था।
बड़ा खेल: क्रेडिट कार्ड्स और असली दुबई ट्रिप की हकीकत
अब आया असली टर्निंग पॉइंट। आर्यन को लगा कि अब बड़ा खेल खेलना है। उसने क्रेडिट कार्ड्स से पैसे उधार लिए। पहले 50,000, फिर लाखों। दुबई की ट्रिप प्लान की – लेकिन असली नहीं। वो दुबई गया तो सही, लेकिन 5 सितारा होटल में नहीं रुका। एक सस्ते होस्टल में रहा, लेकिन दिन में लग्ज़री होटलों के लॉबी में घुसकर ढेर सारी फोटोज़ लीं।
बुर्ज खलीफा के सामने लैंबॉर्गिनी किराए पर ली, वहां रेंट सस्ती थी, घंटे के 2000 रुपये। ढेर सारी स्टोरीज़ पोस्ट कीं – पूलसाइड, डेजर्ट सफारी, यॉट पर। वापस आकर महीनों तक कंटेंट चलाया। फॉलोअर्स 1 मिलियन क्रॉस कर गए। अब बड़े ब्रांड्स आए – एक कार कंपनी ने स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए 5 लाख दिए। आर्यन खुश हो गया अब उसे लगा की सपना सच हो रहा है।
लेकिन इस बीच कर्ज़ बढ़ता गया। क्रेडिट कार्ड बिल्स, रेंटल्स के पैसे, फोटोशूट्स। आर्यन ने और उधार लिया। घर में बताया कि बिज़नेस अच्छा चल रहा है। फैमिली भी प्राउड थी की चलो बच्चा अब कुछ करने लगा है। लेकिन अंदर से वो टूट रहा था। रातों को नींद नहीं आती। बिल्स की याद आती। फिर भी पोस्ट करता रहा। एक बार तो उसने फेक दुबई ट्रिप पूरी तरह स्टेज की दिल्ली के एक मॉल में दुबई थीम वाला सेटअप था, वहां शूट किया। कैप्शन लिखा की “बैक फ्रॉम दुबई मिसिंग द वाइब्स अलरेडी।” लोग बिलीव भी कर गए।
एक्सपोज़ और वायरल वीडियो जब सामने आया।
फिर आया वो दिन जब सब कुछ ढह गया। उसका एक पुराना फ्रेंड जिसका नाम रजत था, जो की अब जर्नलिस्ट था. उसे आर्यन की लाइफस्टाइल पर थोड़ा शक हुआ। जब उसने इस बारे में ठीक जांच शुरू की तो बेहद ही चौंकाने वाले खुलासा हुआ। उसने पहले रेंटल कंपनियों से बात की, क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट्स लीक हुए (किसी तरह), पुरानी फोटोज़ कंपेयर कीं।
और एक्सपोज़ वीडियो बनाया – “आर्यन शर्मा की फेक लाइफ: किराए की कारें, फोटोशॉप्ड ट्रिप्स और लाखों का कर्ज़!” वो वीडियो वायरल हो गया। उसपर लाखों व्यूज आये। आर्यन के फॉलोअर्स तो शॉक्ड हो गए। अब उस वीडियो पर उसके फोल्लोवेर्स कमेंट करने लगे, सब फेक था?, हम तो इंस्पायर्ड थे, ब्रांड्स ने कॉन्ट्रैक्ट्स कैंसल किए। और इस तरह स्पॉन्सरशिप रुक गई।

सच का सामना और लिया सबक.
खुलासे के बाद आर्यन अब अकेला हो गया था। कर्ज़ 50 लाख से ज्यादा हो चुका था। घरवालों को सच बताया तो सबको सदमा जैसे लगा, एक पल के लिए वो विश्वास नहीं कर पा रहे थे। वो डिप्रेशन में चला गया। लेकिन फिर सोचा क्यों न सच बोलूं? उसने इंस्टा पर एक लंबा पोस्ट लिखा “मैंने झूठ बोला।
सब फेक था। किराए की कारें, स्टेज्ड ट्रिप्स, स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स जो असल में पैसे के लिए थे।मैं कर्ज़ में डूबा हूं क्योंकि दिखावे की दुनिया में खो गया था। सॉरी। अब रियल लाइफ जीऊंगा।उसके पोस्ट पढ़ कुछ फॉलोअर्स ने सपोर्ट भी किया, तो कुछ ने ट्रोल किया। लेकिन आर्यन ने नई शुरुआत की। छोटी जॉबकिया, कर्ज़ चुकाने लगा। अब वो रियल कंटेंट बनाता है, स्ट्रगल की कहानियां, फाइनेंशियल एडवाइस। फॉलोअर्स कम हो गए, लेकिन जो बचे, वो सच्चे फोल्लोवेर्स हैं।
अंत में: सोशल मीडिया से क्या सीखें?
आर्यन की कहानी हमें क्या सिखाती है? सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर किसी की लग्ज़री लाइफ ज्यादातर इल्यूजन है। किराए की चीज़ें, फोटोशॉप, स्टेज्ड फोटोज़ सब कुछ। असली सफलता दिखावे में नहीं मेहनत में है। अगली बार किसी इन्फ्लुएंसर की पोस्ट देखकर जलन महसूस करें तो याद रखें की शायद वो भी कर्ज़ में डूबा हो। रियल लाइफ बोरिंग लग सकती है, लेकिन वो सच्ची होती है। आर्यन अब खुश है, फेक लाइफस्टाइल से पूरी तरह आज़ाद। आप भी रहें और हमेशा रियल रहें।
ये भी पढ़े:-
