Sunil Grover Aamir Khan Mimicry: सुनील ग्रोवर ने कपिल शो में उतारी आमिर खान की हूबहू नकल, मिस्टर परफेक्शनिस्ट खुद हो गए फैन – बोले, ये तो मैं खुद को देख रहा हूं।

Ravi
5 Min Read

Sunil Grover Aamir Khan Mimicry: बॉलीवुड में कॉमेडी का तड़का लगाने वाले सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर सबको हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया। नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में सुनील ग्रोवर ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानि की आमिर खान की ऐसी नकल उतारी कि देखने वाले यही बोल पड़े – अरे, ये तो असली आमिर खान ही लग रहे हैं.

शो में गेस्ट के रूप में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे आये थे, जो अपनी नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को प्रमोट करने आए थे। लेकिन सच पूछो तो असली हाइलाइट तो सुनील ग्रोवर का आमिर अवतार लूट ले गया।

सुनील ने कॉपी किया आमिर का पूरा स्टाइल, सब हो गए कन्फ्यूज!

सुनील ग्रोवर ने आमिर खान के लुक को बिल्कुल कॉपी किया – प्रिंटेड कुर्ता, रेड पैंट्स, चश्मा, हेयरबैंड और वो चलने का स्टाइल, बात करने का अंदाज, पपराजी से इंटरैक्ट करने का तरीका… सब कुछ एक दम हू-ब-हू. देख के ऐसा लग रहा था की सच में आमिर खान ही बात कर रहे है।

वो स्टेज पर आए तो पहले तो सब कन्फ्यूज हो गए कि सच में आमिर खान सरप्राइज विजिट पर तो नहीं आ गए? सुनील ने आमिर के स्टाइल में कार्तिक से शादी के बारे में पूछा, फिल्म के लंबे टाइटल पर मजाक उड़ाया और यहां तक कि पपराजी को देखकर बोले – ‘पैंट अच्छी है आज!’ ये लाइन सुनकर सबकी हंसी नहीं रुक रही थी, क्योंकि ये जया बच्चन के पपराजी वाले बयानों पर हल्का-फुल्का तंज जैसा लग रहा था।

कार्तिक और अनन्या तो हंस-हंसकर पागल हो गए, कपिल शर्मा भी तालियां बजाते नहीं थके।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ सुपर वायरल

शो का ये क्लिप सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं – ‘सुनील ग्रोवर तो AI से भी बेहतर हैं भाई!’, ‘पहली नजर में लगा असली आमिर आ गए’, ‘ये मिमिक्री नहीं, जादू है.

सुनील इससे पहले भी शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन जैसे सितारों की नकल करके सबको इम्प्रेस कर चुके हैं, लेकिन इस बार तो उन्होंने कमाल ही कर दिया है।

खुद आमिर खान का दिल जीतने वाला रिएक्शन दिए।

अब सबसे मजेदार बात – खुद आमिर खान ने सुनील की इस परफॉर्मेंस पर रिएक्शन दिया है। बॉलीवुड हंगामा को इंटरव्यू में आमिर ने कहा, “मैं इसे मिमिक्री भी नहीं कहूंगा। ये इतना असली था कि लगा मैं खुद को आईने में देख रहा हूं। मैंने सिर्फ एक छोटी क्लिप देखी थी, अब पूरा एपिसोड देखूंगा। जो देखा वो अनमोल था, इतना हंसा कि सांस लेना मुश्किल हो गया! इसमें कोई बुरा इरादा नहीं था, मुझे तो सबसे ज्यादा मजा आया। मैं ही सबसे जोर से हंसा होगा।”

आमिर खान जैसे बड़े स्टार का ऐसा पॉजिटिव रिएक्शन सुनकर सुनील ग्रोवर के फैंस कितने खुश हुए होंगे, आप समझ सकते है।आमिर ने साफ कहा कि इसमें कोई मलिस (बुराई) नहीं थी, सिर्फ प्योर एंटरटेनमेंट। ये दिखाता है कि अच्छी कॉमेडी में दिल से दिल तक का कनेक्शन होता है।

Aamir Khan Sunil Grover reaction

द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का धमाकेदार सीजन

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का ये सीजन 4 तो धमाकेदार चल रहा है। इसके पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा आई थी, फिर भारतीय महिला क्रिकेट टीम और अब कार्तिक-अनन्या वाला एपिसोड धूम मचा रहा है।

शो में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह सब मिलकर घर जैसा माहौल बना देते है। हर हफ्ते नया एपिसोड नेटफ्लिक्स पर आता है, तो अगर आपने ये वाला मिस किया तो जल्दी देख लो, हंसी की फूल गारंटी है.

सुनील ग्रोवर जैसे टैलेंटेड आर्टिस्ट देखकर लगता है कि भारतीय कॉमेडी का लेवल कितना हाई है। क्या आपने ये क्लिप देखी? कमेंट में बताओ, आपको सबसे ज्यादा क्या पसंद आया – सुनील का लुक, जोक्स या आमिर का रिएक्शन?

इसे भी पढ़े:-

Bhabhi Ji Ghar Par Hain 2.0: शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वापसी, लेकिन शुभांगी अत्रे पर कमेंट से मचा बवाल!

Shadab Jakati Iram: रील्स की चकाचौंध के पीछे टूटता परिवार, शादाब जकाती और इरम पर पति ने लगाए गंभीर आरोप।

Share This Article
Follow:
मैं रवि हूँ, BuzzExpose पर न्यूज़ और इनफॉर्मेशन कंटेंट लिखता हूँ। मुझे ट्रेंडिंग खबरें, सोशल मीडिया अपडेट्स और लोगों से जुड़ी वास्तविक कहानियाँ शेयर करना पसंद है। मैं कोशिश करता हूँ कि हर खबर पढ़ने वाले को कुछ नया सिखने, समझने को मिले।
Leave a Comment