Winter Immunity Dry Fruit: सर्दियों का मौसम आते ही ठंड से बचने के लिए लोग ड्राई फ्रूट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महंगे बादाम और अखरोट से किफायती और ज्यादा प्रभावी विकल्प छुआरा (ड्राई डेट्स) है? आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, छुआरा न सिर्फ शरीर को गर्माहट देता है बल्कि जोड़ों के दर्द, थकान और कफ जैसी सर्दियों की आम समस्याओं से भी राहत दिलाता है।
- छुआरा क्या है और सर्दियों में क्यों है यह बेस्ट ड्राई फ्रूट?
- रोजाना छुआरा खाने के आयुर्वेदिक फायदे
- जोड़ों के दर्द से राहत: सर्दियों की सबसे बड़ी समस्या का समाधान है ये।
- शरीर में एनर्जी और ताकत बढ़ाना: ठंड में थकान को कहें अलविदा।
- छाती में जमा कफ से छुटकारा: सांस की समस्या का आसान इलाज देता है।
- छुआरा है पोषक तत्वों का खजाना।
नवंबर 2025 में बढ़ती ठंड के बीच, स्वास्थ्य विशेषज्ञ छुआरा को ‘सर्दियों का संजीवनी बूटी’ बता रहे हैं। इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे छुआरा के फायदे, पोषण मूल्य, सेवन के तरीके और सावधानियां, जो आपकी डाइट को हेल्दी बना सकते हैं।
छुआरा क्या है और सर्दियों में क्यों है यह बेस्ट ड्राई फ्रूट?
छुआरा खजूर को सुखाकर बनाया जाने वाला ड्राई फ्रूट है, जो की काफी गर्म होता है। आयुर्वेद में इसे ‘खर्जूर’ के नाम से जाना जाता है और यह वात-पित्त दोष को संतुलित करता है। सर्दियों में शरीर की ठंडक बढ़ने से होने वाली समस्याओं जैसे कमजोरी, जोड़ों की अकड़न और इम्यूनिटी की कमी से लड़ने में छुआरा बेहद ही कारगर है।
हाल की स्टडीज में पाया गया है कि छुआरा बादाम-अखरोट से सस्ता होने के बावजूद ज्यादा एनर्जी देता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। 2025 में बढ़ते स्वास्थ्य जागरूकता के साथ, आयुर्वेदिक डॉक्टर जैसे रोबिन शर्मा इसे दैनिक डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह दे रहे हैं, खासकर ठंड के मौसम में जहां यह शरीर को प्राकृतिक गर्मी प्रदान करता है
रोजाना छुआरा खाने के आयुर्वेदिक फायदे
आयुर्वेद के अनुसार, छुआरा बाल्य (ताकत बढ़ाने वाला), हृदय (दिल के लिए टॉनिक) और दोष संतुलक है। सर्दियों में रोजाना 2-4 छुआरे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है, पाचन सुधरता है और त्वचा स्वस्थ रहती है। यह दिल की सेहत को भी सुधारता है, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है और कब्ज से राहत देता है।
इसके अलावा, छुआरा आंखों की रोशनी बनाए रखता है और शराब के प्रभाव को भी काफी हद तक कम करता है। 2025 की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सर्दियों में छुआरा खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और वजन बढ़ाने में भी काफी मदद मिलती है.
जोड़ों के दर्द से राहत: सर्दियों की सबसे बड़ी समस्या का समाधान है ये।
सर्दियों में जोड़ों में दर्द और अकड़न बहुत ही आम बात है। आयुर्वेदिक डॉक्टर सलाह देते हैं कि रात में 2 छुआरे और 1 छोटा चम्मच मेथी दाना पानी में भिगोकर रखें। सुबह खाली पेट पानी पीकर दाने चबाएं। इससे सूजन कम होती है और हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। छुआरा में कैल्शियम और विटामिन K भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को सपोर्ट करता है। अगर आप पुराने जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं, तो यह नुस्खा 7-10 दिनों में असर दिखाना शुरू कर देता है।
शरीर में एनर्जी और ताकत बढ़ाना: ठंड में थकान को कहें अलविदा।
ठंड में कमजोरी और थकान महसूस होना सामान्य है। रोज रात दूध में 2-4 छुआरे, 4-6 मुनक्का और 2 अंजीर उबालकर पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है। मुनक्का खून साफ करता है, अंजीर पाचन सुधारता है और छुआरा पोषण देता है। आयुर्वेद में इसे वजन बढ़ाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में यह महंगे सप्लीमेंट्स का प्राकृतिक विकल्प है।
छाती में जमा कफ से छुटकारा: सांस की समस्या का आसान इलाज देता है।
सर्दियों में कफ, गले की खराश और छाती में बलगम जमना बड़ा इश्यू है। 2-4 छुआरे चबाकर गर्म पानी पीने से कफ ढीला होकर निकलता है। छुआरा के गर्म होने के चलते फेफड़े मजबूत होते हैं और सांस लेना आसान होता है। विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है.
छुआरा है पोषक तत्वों का खजाना।
100 ग्राम छुआरा में लगभग 282 कैलोरी, 75 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 7 ग्राम फाइबर, 2 ग्राम प्रोटीन, 15% पोटैशियम, 13% मैग्नीशियम और 40% कॉपर होता है। यह आयरन, विटामिन B6 और फोलेट से भरपूर है, जो सर्दियों में एनर्जी और इम्यूनिटी बढ़ाता है। सूखे छुआरा में फ्रेश से ज्यादा फाइबर और मिनरल्स होते हैं.
डिस्क्लेमर: उपरोक्त दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है, किसी भी तरह के उपचार लेने से पहले डॉक्टर का सलाह जरूर ले।
ये भी पढ़े:
केवल मां ही सुलझा सकती हैं बेटों की ये 5 बड़ी समस्याएं पिता के बस की नहीं बात.

