Dal Me Nimbu Nichod Kar Khane Ke Fayde: भारतीय घर की रसोई में दाल-चावल तो रोज के खाने में लोग शामिल करते हैं। अरहर, मूंग, मसूर या कोई भी दाल हो प्लेट में परोसते ही सबसे पहले नींबू काटकर निचोड़ते हैं। वो खट्टापन दाल को इतना स्वादिष्ट बना देता है कि मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन क्या पता है, ये सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, सेहत के लिए भी बड़ा जबरदस्त है। नींबू में विटामिन C काफी प्रचुर मात्रा में होता है, जो दाल के गुणों को कई गुना बढ़ा देता है। आज हम बताते हैं ऐसे 8 फायदे, जो शायद आपने पहले शायद नहीं सुने होंगे।
- 1. खून की कमी दूर करने में नंबर वन
- 2. पेट का साथी पाचन को आसान बनता है।
- 3. इम्यूनिटी को देता है जबरदस्त बूस्ट।
- 4. गैस और ब्लोटिंग को कहता है बाय-बाय.
- 5. स्वाद इतना बढ़िया कि नमक कम पड़ता है.
- 6. स्किन को चमकदार बनाता है, बॉडी को डिटॉक्स
- 7. दिल की सेहत का रखवाला, कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल।
- 8. किडनी स्टोन से बचाव का आसान तरीका!
1. खून की कमी दूर करने में नंबर वन
हमारे देश में बहुत लोग एनीमिया से परेशान रहते हैं, खासकर बहनें और बच्चे। दाल में तो आयरन भरपूर होता ही है, लेकिन वो आयरन शरीर अच्छे से सोख नहीं पाता। यहां नींबू काम आता है, नींबू में मौजूद विटामिन C आयरन को 2-3 गुना ज्यादा अवशोषित करवाता है। रोज दाल में नींबू डालकर खाओ तो खून भी बढ़ेगा और थकान-कमजोरी भाग जाएगी।
2. पेट का साथी पाचन को आसान बनता है।
दाल खाने के बाद कभी-कभी पेट फूल जाता है कुछ लोगो के साथ अक्सर ऐसा होता है, जैसे गैस बनती है या भारीपन लगता है, ऐसे में नींबू निचोड़ो कर दाल में खाने से समस्या नहीं होने की सम्भावना होता है। नींबू का साइट्रिक एसिड पाचन रस को एक्टिव करता है, पेट की एसिडिटी को बैलेंस करता है और दाल को हल्का बना देता है।
3. इम्यूनिटी को देता है जबरदस्त बूस्ट।
अभी सर्दी-खांसी, जुकाम का मौसम चल रहा है इस बदलते मौसम में नींबू तो इम्यूनिटी का राजा है। इसमें ढेर सारा विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रक्षा करते हैं। दाल के प्रोटीन के साथ मिलकर ये बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। बच्चों को स्कूल भेजने से पहले दाल में नींबू डालकर खिलाओ, बीमार पड़ने की सम्भावना कम हो जाता है.

4. गैस और ब्लोटिंग को कहता है बाय-बाय.
दाल कुछ तत्व ऐसे होते हैं जो खाने के बाद गैस बनाते हैं। नींबू का खट्टा एसिड उन्हें कम कर देता है। पेट में आराम मिलता है, ब्लोटिंग नहीं होती। खासकर शाम की दाल में नींबू डालकर खाने से रात को अच्छी नींद आती है।
5. स्वाद इतना बढ़िया कि नमक कम पड़ता है.
अगर आपको दाल खाने में फीकी लग रही तो, नींबू निचोड़ कर खाने से स्वाद दोगुना हो जाता है, स्वाद इतना टेस्टी हो जाता है कि ज्यादा नमक या मसाले डालने की जरूरत ही नहीं पड़ता। अगर आपको हाई बीपी है तो, इसे खाने से कंट्रोल में रहता है।
6. स्किन को चमकदार बनाता है, बॉडी को डिटॉक्स
नींबू शरीर से गंदगी निकालने का काम करता है, डिटॉक्स करता है। दाल के साथ मिलकर फ्री रेडिकल्स से लड़ता है, जिससे चेहरा ग्लो करता है। मुंहासे, दाग-धब्बे कम होते हैं। लड़किया तो इस ट्रिक का जरूर इस्तेमाल करे, सेहत और स्किन ग्लो दोनों मिलेगा।
7. दिल की सेहत का रखवाला, कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल।
जैसे की दाल में फाइबर होता है, नींबू का एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। दोनों मिलकर दिल को मजबूत बनाते हैं। रोज खाओ तो हार्ट अटैक का डर कम होने का चांस रहता है। बुजुर्गों के लिए तो ये बहुत बढ़िया है।
8. किडनी स्टोन से बचाव का आसान तरीका!
नींबू में सिट्रेट होता है, जो किडनी में पथरी बनने नहीं देता। और दाल के प्रोटीन के साथ बैलेंस बनाता है। जो लोग पहले स्टोन की समस्या से गुजरे हैं, वे तो जानते होंगे।
एक छोटी सी टिप, नींबू हमेशा दाल थोड़ी ठंडी होने पर निचोड़ें। ज्यादा गर्म दाल में डालोगे तो विटामिन C उड़ जाएगा। आधा नींबू काफी है एक प्लेट के लिए। रोज ट्राई करो, फर्क आप को खुद महसूस होगा!
सुचना: उपरोक्त दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के आधार पर दिया गया है, अगर आपका कोई इलाज चल रहा है तो डॉक्टर के सलाह पर ही दाल में नींबू निचोड़ कर खाये। अगर डॉक्टर मना करते है तो नींबू निचोड़ कर ना खाये।
ये भी पढ़े:-
Amroha Ahana News: अमरोहा में दर्दनाक हादसा, फास्ट फूड की लत ने ले ली 16 साल की छात्रा अहाना की जान!
