Dil Na Diya Le Beta: आजकल इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर क्या चल रहा है? बस एक ही लाइन चल रही है – कृष का गाना सुनेगा, सुनेगा… ले बेटा. ये सुनते ही हंसी आ जाती है ना? ये कोई नया गाना नहीं है, बल्कि ऋतिक रोशन की पुरानी फिल्म कृष (2006) का मशहूर गाना Dil Na Diya Song है, जो 21 साल बाद फिर से वायरल रहा है। और इसका पूरा क्रेडिट जाता है झारखंड के जमशेदपुर के एक साधारण लड़के पिंटू उर्फ धूम को।
कौन है ये वायरल बॉय पिंटू उर्फ धूम?
दोस्तों, पिंटू झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है। उसकी मां का नाम पार्वती और पिता का नाम ओम प्रकाश है। गरीबी की वजह से पिंटू कचरा बीनकर परिवार का पेट पालता है। दिखने में वो छोटा-सा लगता है, लोग उसे बच्चा समझते हैं, लेकिन हाल ही में एक वायरल वीडियो में खुद बताया कि वो 32 साल का है बताता हैं। हां भाई, हैरान मत होइए ये सच है। उसका कॉन्फिडेंस देखकर तो लगता है जैसे कोई सुपरस्टार बोल रहा हो।
वीडियो में कोई शख्स उसे रिकॉर्ड कर रहा होता है, पिंटू बड़े स्वैग से कहता है – “कृष का गाना सुनेगा कृष का…” और फिर शुरू हो जाता है गाना:
दिल न दिया, दिल न लिया…
तो बोलो न बोलो न ये क्या किया?
आके दुनिया में ले बेटा…
प्यार न किया तो क्या किया?
बस यही लाइन “ले बेटा” और उसका अंदाज इतना मजेदार है कि पूरा इंटरनेट हंस-हंसकर लोटपोट हो गया। इंस्टाग्राम रील्स पर तो बाढ़ सी आ गई है तो कोई डांस कर रहा है, कोई मीम्स बना रहा है, तो कोई DJ रीमिक्स बना के ट्रेंड करवा रहा है।
ओरिजिनल गाना तो ऋतिक रोशन का था ना?
बिल्कुल सही बात है, ये गाना फिल्म कृष से है, जिसमें ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया था। गाने को गाया है कुनाल गंजावाला ने, और म्यूजिक राजेश रोशन का है। उस टाइम ये गाना सर्कस सीन में था, जहां ऋतिक अपना प्यार एक्सप्रेस करते हैं। डांस स्टेप्स तो आज भी लोग कॉपी करते ही हैं। लेकिन अब पिंटू के वीडियो की वजह से ये गाना नई जेनरेशन को भी पसंद आ गया। 2006 का गाना 2025 में फिर से टॉप ट्रेंडिंग में चल रहा है।
क्यों हो रहा इतना वायरल?
भाई, सोशल मीडिया तो ऐसा ही है ना, कोई अनोखा अंदाज दिखा नहीं कि वायरल, पिंटू का कॉन्फिडेंस, उसकी मासूमियत और वो “ले बेटा” बोलने का स्टाइल… बस वो लाइन सबका दिल जीत लेता है। लोग कह रहे हैं – धूम मचाले, धूम मचाले. अब तो DJ वाले भी रीमिक्स बना रहे हैं, जैसे Krish Ka Gana Sunega Remix। यूट्यूब पर सर्च मारो तो लाखों व्यूज वाले वीडियो मिलेंगे। इंस्टा पर रील्स की तो गिनती ही मत करो, रील्स की बाढ़ सी आ गई है।
कुछ लोग पिंटू की मदद भी करना चाहते हैं, क्योंकि वो गरीबी में जी रहा है। लेकिन उसका टैलेंट देखकर लगता है कि जल्दी ही कोई बड़ा ब्रेक भी मिल सकता है। आखिर, सोशल मीडिया ने तो कई लोगों की किस्मत बदल दी है, आपने देखा भी है, अभी हाल ही में सोशल मीडिया, राजू कलाकार।, डॉली चायवाला आदि की किस्मत बदला है।
आखिर में…
ये वायरल ट्रेंड बताता है कि अच्छा कंटेंट कब किसे स्टार बना दे, कोई नहीं जानता। पिंटू भाई ने तो बिना कोशिश के पूरे इंटरनेट पर धूम मचा दी। अगर आपने अभी तक वीडियो नहीं देखा, तो जल्दी से यूट्यूब या इंस्टा पर सर्च करो – Krish Ka Gana Sunega Le Beta.। हंसते-हंसते पेट दुख जाएगा.
ये भी पढ़े:-
Amroha Ahana News: अमरोहा में दर्दनाक हादसा, फास्ट फूड की लत ने ले ली 16 साल की छात्रा अहाना की जान!
