Pranjal Dahiya Stage Show Viral Video: हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस प्रांजल दहिया इन दिनों सोशल पर जमकर वायरल हो हैं। एक लाइव स्टेज शो के दौरान कुछ दर्शकों की बदतमीजी से तंग आकर प्रांजल ने स्टेज से ही सबको करारा जवाब दे डाला। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, आइये जानते है पूरा मामला क्या है.
- स्टेज पर भड़कीं प्रांजल दहिया, ताऊ को लगाई फटकार
- तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं – प्रांजल ने दिया करारा जवाब।
- सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया
- कौन हैं प्रांजल दहिया? सोनीपत की देसी गर्ल की कहानी
- टिकटॉक से स्टारडम तक – प्रांजल का सफर
- पापा-मम्मी को खोने के बाद भी नहीं मानी हार
- स्टेज शोज में बदतमीजी क्यों? क्या होना चाहिए बदलाव।
स्टेज पर भड़कीं प्रांजल दहिया, ताऊ को लगाई फटकार
वायरल वीडियो में दिख रहा है की प्रांजल स्टेज पर अपना धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रही थीं, तभी कुछ लोग स्टेज के बहुत करीब आ गए और गलत व्यवहार करने लगे। इस बात पर प्रांजल गुस्से से भड़क उठी। उन्होंने माइक अपने हाथ में थामा और साफ-साफ कहा की , आपकी भी बहू-बेटी हैं घर में। ये गलत है भाई.
तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं – प्रांजल ने दिया करारा जवाब।
फिर एक बुजुर्ग दर्शक की तरफ इशारा करते हुए बोलीं, “ताऊ तू… तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं, मुंह क्यों फेर रहा है जैकेट वाले, तुम्हें ही कह रही हूं। थोड़ा कंट्रोल में रहो न, प्रांजल ने वहां मौजूद दूसरे लोगों से भी निवेदन किया, भाई साहब, स्टेज पर मत चढ़ो। थोड़ा पीछे रहो यार, हमारी और भी परफॉर्मेंस बाकी हैं। खुलकर इंजॉय करो, लेकिन हमारा साथ भी दो। उनकी ये बातें सुनकर वहां मौजूद भीड़ ने तालियां बजाने लगी और कई लोग उनके सपोर्ट में आ भी आ गए।
वीडियो देखकर लगता है कि प्रांजल ने न सिर्फ अपनी इज्जत बचाई, बल्कि दूसरी लड़कियों को भी हौसला दिया कि गलत हरकत पर चुप मत रहो।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई कह रहा है, शेरनी है ये! सही में जवाब देना जरूरी है। तो कोई बोला, ये तो फैंस का प्यार है मैडम, दिल पर मत लो, ऐसी बातो का बुरा नहीं मानते । एक यूजर ने तो सुझाव दिया कि ऐसे शोज में टिकट बेचते वक्त एज लिमिट भी रखनी चाहिए। कुल मिलाकर, ज्यादातर लोग प्रांजल के साथ हैं और कह रहे हैं कि कलाकारों के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए, चाहे वो स्टेज पर कितना भी मस्ती क्यों न कर रहे हों।
कौन हैं प्रांजल दहिया? सोनीपत की देसी गर्ल की कहानी
अब थोड़ा प्रांजल दहिया के बारे में जान लो। प्रांजल हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। बचपन से ही उन्हें डांस और एक्टिंग का शौक था। स्कूल टाइम में तो वो एथलीट बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी दोस्त सोनल और सौम्या ने उन्हें यूट्यूब वीडियो बनाते देख वो भी यूट्यूब पर ही अपना कॅरिअर बनाने के लिए चल पड़ी और और अपने डांस का वीडियो अपलोड करने लगी।
टिकटॉक से स्टारडम तक – प्रांजल का सफर
प्रांजल दहिया के करियर की शुरुआत टिकटॉक से हुई थी, जहां उनके छोटे-छोटे वीडियो लोगों को खूब पसंद आते थे। लाखो में लाइक, कमेंट और शेयर मिलते थे।
फिर आया वो दौर जब उनके गाने हिट हो गए। “मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी” और “52 गज का दामन” जैसे सॉन्ग्स ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। ये गाने आज भी शादियों और पार्टीज में खूब बजते हैं, और प्रांजल के ठुमके देखकर हर कोई दीवाना हो जाता है। हरियाणवी कल्चर की असली रंगत इनके डांस में दिखती है – घाघरा, ठुमके, और वो देसी अंदाज वाला डांस लोगो को खूब पसंद आते है।
पापा-मम्मी को खोने के बाद भी नहीं मानी हार
प्रांजल की जिंदगी आसान नहीं रही। 2015 में अचानक बीमारी के वजह से उनके पापा का देहांत हो गया, बाप का साया सर से उठने के बाद मम्मी ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया। 2019 में एक्टिंग लाइन में कदम रखा, जिसमें उनकी माँ ने काफी सपोर्ट किया, लेकिन कोरोना के समय में मम्मी भी चली गई। अब परिवार में वो और उनका भाई हैं। इन सब दुखों के बावजूद प्रांजल ने हार नहीं मानी और आज लाखों फैंस की फेवरिट बनी हुई है।
स्टेज शोज में बदतमीजी क्यों? क्या होना चाहिए बदलाव।
स्टेज शो में इस तरह की हरकत अक्सर दर्शको के तरफ से देखने को मिलता है, जो की बेहद ही गलत है। प्रांजल और उनके जैसे हजारो जैसे कलाकार न सिर्फ एंटरटेन करते हैं, बल्कि समाज को आईना भी दिखाते हैं।
अगर आपने वीडियो नहीं देखा तो जरूर देखो, और बताओ क्या लगता है – प्रांजल ने सही किया न? ऐसे शोज में सुरक्षा और ज्यादा होनी चाहिए ताकि कलाकार बेफिक्र होकर परफॉर्म कर सकें।
ये भी पढ़े:-
