Prashant Tamang heart attack: मनोरंजन जगत में आज एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। इंडियन आइडल सीजन 3 के मशहूर विजेता, सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग अब हमारे बीच नहीं रहे। 11 जनवरी को दिल्ली में उनके घर पर ही उन्हें अचानक दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ा और वह दुनिया को अलविदा कह गए।
उनके करीबी दोस्तों और फिल्ममेकर राजेश घटानी ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशांत हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में एक लाइव परफॉर्मेंस से लौटे थे और उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। सुबह करीब 9 बजे उन्हें दिल्ली के द्वारका स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक सामान्य पुलिस कॉन्स्टेबल से बने स्टार
प्रशांत तमांग का जन्म 4 जनवरी 1983 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ था। वे गोरखा समुदाय से ताल्लुक रखते थे। बचपन में ही एक दुर्घटना में उन्होंने अपने पिता को खो दिया। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए उन्होंने स्कूल छोड़कर कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल की नौकरी कर ली। यहीं पर पुलिस ऑर्केस्ट्रा में शामिल होकर उन्होंने अपनी सिंगिंग स्किल्स को और निखारा।
2007 में उनका जीवन पूरी तरह बदल गया जब उन्होंने इंडियन आइडल सीजन 3 में हिस्सा लिया और पूरे देश की आवाज बन गए। लाखों लोगों के वोट से उन्होंने यह शो जीता और 70 मिलियन से ज्यादा वोट मिले। उनकी जीत ने न सिर्फ उन्हें स्टार बनाया, बल्कि गोरखा और नेपाली भाषी समुदाय को भी पूरे भारत में एक नई पहचान दी।
जीत के बाद प्रशांत ने अपना पहला एल्बम “धन्यवाद” रिलीज किया था, जिसमें हिंदी और नेपाली दोनों भाषाओं के गाने थे। उन्होंने कई पॉपुलर गाने गाए जैसे: मन सैंली, गोरखा पलटन, असारे महिनामा, बिर गोरखाली, ये गाने आज भी गोरखा समुदाय में बहुत पसंद किए जाते हैं और उनकी आवाज लोगों के दिलों में बसी हुई है।

एक्टिंग में भी कमाल
सिंगिंग के अलावा प्रशांत ने एक्टिंग में भी अच्छा नाम कमाया है। उन्होंने कई नेपाली फिल्मों में काम किया, जैसे गोरखा पलटन और परदेसी। हाल ही में वे अमेजन प्राइम वेब सीरीज पाताल लोक सीजन 2 में एक खतरनाक किरदार डैनियल लेको के रूप में नजर आए, जिसकी काफी तारीफ हुई।
उनकी आखिरी फिल्म सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान होने वाली थी। यह फिल्म 2020 के गलवान वैली संघर्ष पर आधारित है, जहां 200 भारतीय सैनिकों ने बहादुरी से दुश्मन की बड़ी फौज का मुकाबला किया था। फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होगी और अब यह प्रशांत की यादगार आखिरी फिल्म बन जाएगी। प्रशांत ने हाल ही में इस फिल्म का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था।
परिवार और फैंस में शोक
प्रशांत की पत्नी गीता थापा और छोटी बेटी आरिया हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली के साथ फोटो शेयर करते थे। उनकी मौत की खबर से पूरा मनोरंजन जगत सदमे में है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्ता और कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कही की “दार्जिलिंग के बेटे थे, पुलिस वाले थे, हमारा बहुत लगाव था, और हम सब… बस चुपचाप आंसू पोछ रहे हैं।”

घर में छोटी-सी बेटी आरिया है, जो अभी समझ भी नहीं पाएगी कि पापा अब नहीं आएंगे। पत्नी गीता थापा के कंधों पर अब पूरा संसार। प्रशांत दा, तुमने तो कहा था – “जिंदगी छोटी है, जी भर के जियो”। लेकिन इतनी जल्दी अलविदा क्यों?
प्रशांत तमांग की जिंदगी संघर्ष, मेहनत और टैलेंट की मिसाल है। एक छोटे से शहर के लड़के से लेकर पूरे देश और नेपाल तक फैले लाखों दिलों की धड़कन बनने तक का उनका सफर हमेशा याद रहेगा।
इसे भी पढ़े:-
सफेद आलू और लाल आलू में क्या है फर्क? जानिए कौन सा है आपकी थाली के लिए बेस्ट।
